फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ajay Rai’s first remark on Akhilesh’s PDA Rath is a dig; says the entire country is looking towards Rahul

यूपी: अखिलेश के पीडीए रथ पर अजय राय का पहला बयान, बोले- आज पूरा देश राहुल की तरफ देख रहा

Fri, 25 Sep 2026 01:04 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 25 Sep 2026 01:04 PM IST
सार

पीडीए रथ यात्रा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए कोई भी कहीं जा सकता है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस जनता के सुख-दुख में साथ खड़ी है और बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा देश से जुड़े मुद्दे उठाने की बात कही।

विज्ञापन
UP: Ajay Rai’s first remark on Akhilesh’s PDA Rath is a dig; says the entire country is looking towards Rahul
अजय राय और अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के पीडीए रथ यात्रा अभियान को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए कोई भी कहीं जा सकता है। कांग्रेस लगातार अपना काम कर रही है और जनता के सुख-दुख में मजबूती से खड़ी है।
विज्ञापन

अजय राय ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरा देश उनकी ओर देख रहा है और वह देश से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। देश की लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस जनता के बीच रहकर अपना संगठनात्मक काम आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन

 

अखिलेश बोले- पीडीए 2027 में भाजपा को हरा देगा

समाजवादी पार्टी ने यूपी चुनाव 2027 के लिए चुनावी बिगुल बजा दिया है। बृहस्पतिवार को समाजवादी रथ रायबरेली पहुंचा था। अखिलेश यादव ने कहा कि जब वोट पड़ेगा तो चाहे कितनी भी ताकत लगा लें, ये पीडीए के लोग मिलकर हराने का काम करेंगे। 

पीडीए के लोग न केवल निर्बल व कमजोर के साथ खड़े हैं। बल्कि संविधान बचाने के लिए खड़े हैं। पीडीए के लोग आरक्षण को बचाने और लोकतंत्र को बचाने के  लिए खड़े हैं। देश की संस्कृति और हिन्दु्स्तान को बचाने के लिए खडे़ हैं। ये लोग संविधान और कानून नहीं मानते। कोई एक उदाहरण नहीं है, बल्कि कई उदाहरण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed