{"_id":"6ac3e14960656385570ace25","slug":"rajya-sabha-elections-sp-fully-prepared-regarding-the-third-candidate-mlas-have-signed-as-proposers-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: तीसरे उम्मीदवार को लेकर सपा की पूरी तैयारी, प्रस्तावक के तौर पर विधायकों से कराए हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव: तीसरे उम्मीदवार को लेकर सपा की पूरी तैयारी, प्रस्तावक के तौर पर विधायकों से कराए हस्ताक्षर
Mon, 05 Oct 2026 11:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:11 PM IST
सार
राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरे प्रत्याशी के मैदान में उतरने से यूपी की 10 राज्यसभा सीटों का चुनाव और दिलचस्प हो गया है। प्रत्याशी के नाम को लेकर पूर्व सांसद सलीम शेरवानी और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा के नाम की चर्चा भी होती रही।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
सपा ने तीसरे राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर सोमवार को अपने पत्ते नहीं खोले। हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि तीसरे प्रत्याशी का नामांकन मंगलवार को कराए जाने की पूरी संभावना है। इसमें भाजपा सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री के नाम की भी चर्चा रही। पूर्व केंद्रीय मंत्री के परिवार में दो वोट हैं। इससे सपा की ओर से तीसरे प्रत्याशी को उतारे जाने की संभावना काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
सपा के एक विधायक ने स्वीकार किया कि प्रस्तावक के तौर पर कोरे नामांकन पत्र पर विधायकों के हस्ताक्षर करा लिए गए हैं। तीसरे प्रत्याशी के मैदान में उतरने से यूपी की 10 राज्यसभा सीटों का चुनाव और दिलचस्प हो गया है। प्रत्याशी के नाम को लेकर पूर्व सांसद सलीम शेरवानी और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा के नाम की चर्चा भी होती रही। पार्टी ने सोमवार की देर शाम तक किसी के नाम की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि जिस परिवार में मां और पिता का मान व सम्मान न हो, उस परिवार में नहीं रहना चाहिए। यह पूर्व केंद्रीय मंत्री दलित जाति से हैं। इससे राजनीतिक गलियारे में यह बात स्पष्ट हो गई कि इस परिवार ने भाजपा से बगावत कर दी है। सपा के गणित के हिसाब से उसे अपना तीसरा प्रत्याशी जिताने के लिए 5 वोटों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
सपा का तीसरा प्रत्याशी कौन होगा? सपा नेतृत्व के करीबी नेताओं ने बताया कि अंतिम निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लेंगे। तीसरा प्रत्याशी उतारे जाने की संभावना 99 प्रतिशत है। साथ ही कहा कि तीसरा प्रत्याशी चौंकाने वाला होगा। यहां बता दें कि नामांकन दाखिल करने के लिए मंगलवार अंतिम दिन है।