फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flood in many areas including Faizullaganj of Lucknow

लखनऊ: चौखट पर पानी, घर में राशन का खाली डिब्बा... पांच दिन से मदद का इंतजार, बाढ़ में फंसे परिवार

Mon, 05 Oct 2026 10:55 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 05 Oct 2026 10:55 PM IST
सार

गोमती का जलस्तर बढ़ने से लखनऊ के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। परिवार फंसे हुए हैं। अभी तक उनके पास प्रशासन की मदद भी नहीं पहुंच पाई है जिसके कारण वो खाने ओर पीने के पानी के संकट से जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन
Flood in many areas including Faizullaganj of Lucknow
- फोटो : amar ujala

विस्तार

चौखट पर पानी है और घर में राशन खत्म हो चुका है। पांच दिन से घरों में फंसे परिवारों के सामने अब पेट भरने के साथ पीने के पानी का संकट भी खड़ा हो गया है। फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी लगातार नए इलाकों में फैल रहा है। यह परेशानी दाउदनगर, मामा कॉलोनी, पवन विहार, दुर्गापुरी, मिल्लत नगर, अन्नपूर्णा नगर, राम विहार कॉलोनी, नंदपुरम कॉलोनी, संतकबीर नगर कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में रहने वालों की है। जलभराव के कारण कई इलाकों में बिजली भी गुल है।

विज्ञापन


तीन फीट की दीवार भी नहीं रोक पाई पानी
राम विहार कॉलोनी के लोगों ने घरों में पानी घुसने से बचाने के लिए मुख्य दरवाजों पर दो से तीन फीट ऊंची दीवार बनाई है। फिर भी पानी घरों तक पहुंच रहा है। रामकुमार ने बताया कि दो दिन पहले तक यहां पानी नहीं था। देर रात अचानक घरों के बाहर पानी पहुंचा और देखते ही देखते रास्ते जलमग्न हो गए।

विज्ञापन

पांच दिन से घर में फंसा रिंकू का परिवार

Flood in many areas including Faizullaganj of Lucknow

नंदा फार्म निवासी रिंकू मिश्रा, पत्नी संध्या और बेटियों के साथ पांच दिन से घर में फंसे हैं। रिंकू के मुताबिक, जलभराव के कारण मोटर से भी गंदा पानी आ रहा है। ऐसे में पेयजल का संकट गहरा गया है। बेटी सोनी मिश्रा ने बताया कि घर से बाहर निकलने का रास्ता बंद है। खाने-पीने की समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन इलाके में मदद नहीं पहुंच रही है। पानी के बीच नाव भी घरों तक नहीं आ रही है।

आठ फीट पानी में फंसे परिवार, राशन-पानी खत्म
बनारसी होटल और पतंग मैदान के पास करीब आठ फीट जलभराव है। साहिल, मुनव्वर, आरिफ समेत कई परिवार पांच दिन से घरों में फंसे हैं। साहिल ने बताया कि घर में रखा राशन खत्म हो चुका है और अब पीने का पानी भी नहीं बचा है। पानी के कारण बाहर निकलना संभव नहीं है और नाव अंदर तक नहीं पहुंच रही है।

विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री भेजने की मांग

Flood in many areas including Faizullaganj of Lucknow
बाढ़ के पानी के कारण लोग अपना घर छोड़कर जा रहे हैं। - फोटो : amar ujala

सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी का कहना है कि फैजुल्लागंज के कई ऐसे इलाके हैं, जहां गलियों में नाव भी नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे इलाकों में खाद्य सामग्री और जरूरी सामान पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर समेत अन्य वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करने की मांग की है।

अजीत ने जुगाड़ से बनाई नाव
बाढ़ में फंसे लोगों के लिए घर से निकलने के लिए नाव ही सहारा है, लेकिन इसके लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। यह देख फैजुल्लागंज के पवन विहार निवासी अजीत कुमार ने घरेलू सामान और उपलब्ध संसाधनों से जुगाड़ की नाव तैयार की है। उनका कहना है कि इस जुगाड़ से कम से कम रोजमर्रा की जरूरतों के लिए किसी दूसरे का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन

2500 मकान पानी की चपेट में तीन स्कूल बंद

Flood in many areas including Faizullaganj of Lucknow
बाढ़ से घिरे मकान। - फोटो : amar ujala

दुबग्गा के लालजी टंडन वार्ड स्थित टाड़खेड़ा गांव में गोमती का जलस्तर बढ़ने से हालात गंभीर हो गए हैं। माध्यमिक विद्यालय समेत तीन निजी स्कूलों में पानी भरने के कारण उन्हें बंद कर दिया गया है। एमसी सक्सेना कॉलेज परिसर भी जलमग्न है। रविवार रात से सोमवार शाम तक पानी दो मीटर से अधिक बढ़ गया।

जेहटा-माल मुख्य मार्ग पर पानी भरने से राहगीरों को करीब एक घंटे तक जाम से जूझना पड़ रहा है। क्षेत्र के 2500 से अधिक मकान बाढ़ की चपेट में हैं। नगर निगम और राजस्व विभाग की टीमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से 10 से अधिक नावों के जरिये लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं।

कई परिवार रिश्तेदारों के घर और कुछ अपने गृह जनपद चले गए हैं। प्रशासन ने भोजन वितरण और चिकित्सा शिविर लगाए हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों गुड्डू, कल्लू, संतराम, अटल, विलास, महेंद्र, रामचंद्र समेत अन्य का आरोप है कि राहत सामग्री समय पर नहीं पहुंच रही है।

फैजुल्लागंज में 3000 घरों-दुकानों की बिजली बंद

Flood in many areas including Faizullaganj of Lucknow
बाढ़ में डूबे मकान। - फोटो : amar ujala

जानकीपुरम जोन के फैजुल्लागंज बाढ़ग्रस्त इलाकों के 3000 घरों और दुकानों की बिजली बंद हो गई है। सोमवार बाढ़ का पानी करीब तीन फीट बढ़ा तो चार और ट्रांसफार्मर बंद करने पड़े। अधिशासी अभियंता पंकज कुमार गुप्ता के मुताबिक, अब तक 15 ट्रांसफार्मर बंद हो चुके है। इनमें पांच ट्रांसफार्मर 630 केवीए और 10 ट्रांसफार्मर 250 केवीए के हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ग्रस्त इलाके में टीम की तैनाती कर दी गई है। यह टीम लगातार निगरानी कर रही, जिससे पेटी तक पानी पहुंचने पर बिजली को बंद किया जा सके।

उधर, यूनिवर्सिटी उपकेंद्र के तहत 11 हजार के भूमिगत केबल में फॉल्ट आने के कारण दामोदर अपार्टमेंट की बिजली शाम करीब सात बजे गुल हो गई। यह केबल दामोदर अपार्टमेंट की स्वतंत्र लाइन है। इस पर सिर्फ उनके ही अपार्टमेंट को बिजली आपूर्ति होती है। इसे सही करने में साढ़े तीन घंटे से ज्यादा समय लगा। इसी प्रकार अमीनाबाद के श्रीराम रोड, नजीराबाद, खदरा, चौक, अकबरीगेट ढाल, नादान महल रोड, चारबाग, आशियाना, एलडीए कॉलोनी में बिजली की आवाजाही लगी रही।

बाढ़ में फंसे बुजुर्ग की मौत, शव निकालने के लिए टायर से बनाई नाव

Flood in many areas including Faizullaganj of Lucknow

बाढ़ से घिरे फैजुल्लागंज के अन्नपूर्णानगर में करीब दो सप्ताह से बीमार 72 वर्षीय बंशीलाल की सोमवार सुबह मौत हो गई। घर के चारों ओर पानी भरा होने के कारण परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जा सके। मौत के बाद शव को घर से बाहर निकालने के लिए भी मदद नहीं मिली तो परिजनों ने पुराने टायरों पर पटरा बांधकर अस्थायी नाव तैयार की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और नाव उपलब्ध कराई गई। इसके बाद शव को बाढ़ क्षेत्र से बाहर निकालकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

परिजनों के मुताबिक, बंशीलाल करीब दो सप्ताह से बीमार थे। जलभराव के कारण घर से निकलना मुश्किल था। उन्होंने मदद के लिए कई बार गुहार लगाई, लेकिन समय पर सहायता नहीं मिली। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। स्वास्थ्य टीमें 24 घंटे तैनात हैं और एंबुलेंस की भी व्यवस्था है। बुजुर्ग को समय पर इलाज क्यों नहीं मिल सका, इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed