{"_id":"6a4bca9ff1a0fb290802236f","slug":"akhilesh-said-theft-of-offerings-has-tampered-with-faith-and-those-in-power-were-shaken-by-the-treasure-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले: चढ़ावा चोरी से आस्था के साथ हुआ खिलवाड़, खजाना देखकर सत्ता में बैठे लोगों का डोल गया मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले: चढ़ावा चोरी से आस्था के साथ हुआ खिलवाड़, खजाना देखकर सत्ता में बैठे लोगों का डोल गया मन
Mon, 06 Jul 2026 09:02 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:02 PM IST
सार
Ram Temple offerings stolen: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना में आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है। इस मामले की पूरी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी से आस्था और श्रद्धा के साथ खिलवाड़ हुआ है। खजाना देखकर सत्ता में बैठे लोगों का मन डोल गया। उन्हें आस्था और श्रद्धा की परवाह नहीं है।
विज्ञापन
अखिलेश ने सोमवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेस में अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में जो घटना हुई है, उसका सम्पूर्ण विश्व के राम भक्त संज्ञान लें। दुनिया भर के सनातनी, अयोध्या के साधु संत, सर्वोच्च न्यायालय, लोकसभा अध्यक्ष, अयोध्या के सभी नागरिक और पीडीए समाज भी अयोध्या में चढ़ावा चोरी की घटना का संज्ञान ले।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा में सत्ता का संघर्ष चल रहा है। अगर चढ़ावा चोरी की जांच ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स करती तो जांच दिल्ली वालों के हाथ में होती और रिपोर्ट उनके पास जाती। दिल्ली वाले जब तक सोचते, तब तक लखनऊ वालों ने एसआईटी बना दी और अब रिपोर्ट इनके पास आएगी। अयोध्या में पैसे को देखकर ये लोग सारी मर्यादाएं और लक्ष्मण रेखा पार कर गए हैं।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर हमारे खिलाफ जो दुष्प्रचार चल रहा है, सपा कार्यकर्ता उस पर एफआईआर लिखाएंगे। भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार प्रदेश की जनता के लिए संकट है। किसानों को डीएपी और यूरिया खाद नहीं मिल रही है। लखनऊ के सिविल अस्पताल को अच्छा बनाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार में सूचना विभाग की बिल्डिंग खाली कराई गई थी, लेकिन भाजपा सरकार ने दस साल में कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि सीमा पर सबसे ज्यादा उल्लंघन चीन की सेना ने किया है, लेकिन सरकार चुप है।
भाजपा संगठन और सरकार में झगड़ा
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार में झगड़ा है कि दौरे के दौरान लखनऊ में कर्फ्यू जैसी स्थिति रही। जब कोई काम नहीं था तो चाय पीने चले गए। गुटबाजी देखते हुए आम खाने गए थे।
शिक्षक व निर्वाचन क्षेत्र में बढ़ाएंगे वोट
अखिलेश यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान चला कर नए लोगों को जोड़ा जाएगा। संगठन और सभी नेता, कार्यकर्ता मिलकर विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में वोट बढ़ाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में लखनऊ के कई भाजपाई अपना क्षेत्र बदलने की तैयारी कर रहे है। वे जहां से लड़ेंगे समाजवादी पार्टी उन्हें वहीं हराएगी। भाजपा सरकार ने लखनऊ के विकास में अडंगा लगाया।
सपने में देखा, सपा को मिलेंगी 270 सीट
अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने सपने में देखा है कि विधानसभा चुनाव में सपा को 270 सीटें मिलेंगी।
शिक्षक व निर्वाचन क्षेत्र में बढ़ाएंगे वोट
अखिलेश यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान चला कर नए लोगों को जोड़ा जाएगा। संगठन और सभी नेता, कार्यकर्ता मिलकर विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में वोट बढ़ाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में लखनऊ के कई भाजपाई अपना क्षेत्र बदलने की तैयारी कर रहे है। वे जहां से लड़ेंगे समाजवादी पार्टी उन्हें वहीं हराएगी। भाजपा सरकार ने लखनऊ के विकास में अडंगा लगाया।
सपने में देखा, सपा को मिलेंगी 270 सीट
अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने सपने में देखा है कि विधानसभा चुनाव में सपा को 270 सीटें मिलेंगी।