फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

IND vs JAP Live Score: जापान को दो पर पहला झटका, अक्षर ने लाचलान को आउट किया; भारत ने 33 रन का लक्ष्य दिया

Tue, 22 Sep 2026 01:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कांतो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कांतो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Sep 2026 01:19 PM IST
खास बातें

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबला कांतो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। भारत पहली बार जापान के खिलाफ खेल रहा है। यह मुकाबला भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के समारोहों की शुरुआत कर रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। यह मैच पांच-पांच ओवर का है।

विज्ञापन
India vs Japan Live: One-Off T20I – Live Score, Updates and Commentary IND vs JAP Ball by Ball Live Updates
भारत-जापान मुकाबला - फोटो : BCCI Twitter

लाइव अपडेट

01:10 PM, 22-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: भारत ने बनाए 32 रन

भारतीय बल्लेबाजी जापान के गेंदबाजों के खिलाफ धराशाई हो गई। बारिश के कारण पांच-पांच ओवर का मुकाबला है। इसमें भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन बल्लेबाजों ने इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। भारतीय टीम पांच ओवर में चार विकेट पर केवल 32 रन ही बना सकी। भारतीय शीर्षक्रम विफल रहा। 

भारत को शुरुआती तीन ओवरों में तीन झटके लगे थे। पहले ओवर में अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हुए। उन्हें चार्ली हारा हिंजे ने अभिषेक शर्मा को शोमा सुगाया के हाथों कैच कराया। वहीं, दूसरे ओवर में संजू सैमसन भी आउट हो गए। उन्हें इब्राहिम ताकाहाशी ने बेंजामिन के हाथों कैच कराया। सैमसन सात गेंद में एक चौके की मदद से नौ रन बना सके। इसके बाद तीसरे ओवर में बेंजामिन इतो डेविस ने ईशान किशन को माकोतो के हाथों कैच कराया। ईशान तीन रन बना सके।  श्रेयस अय्यर 12 गेंद में 16 रन बनाकर पांचवें ओवर में आउट हुए। तिलक वर्मा तीन गेंद में एक रन बनाकर नाबाद रहे। जापान की ओर से चार्ली ने दो विकेट लिए। वहीं, इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इतो डेविस को एक-एक विकेट मिला।

अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है। भारत के गेंदबाजों के सामने सिर्फ 33 रन बचाने की चुनौती है। अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई के रूप में भारत के पास तीन स्पिन विकल्प मौजूद हैं। जापान को लक्ष्य का पता है और उसने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है। उसके सामने सिर्फ 33 रन का लक्ष्य है और इसके लिए पांच ओवर मिलेंगे। क्या जापान 33 रन का पीछा करते हुए भारत के खिलाफ बड़ा उलटफेर कर क्रिकेट इतिहास का यादगार पल बना पाएगा? इसका जवाब जल्द मिलेगा।
01:04 PM, 22-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: श्रेयस आउट

भारत को 32 के स्कोर पर पांचवें ओवर में चौथा झटका लगा। श्रेयस अय्यर 12 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
12:54 PM, 22-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को शुरुआती तीन ओवरों में तीन झटके लगे हैं। पहले ओवर में अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, दूसरे ओवर में संजू सैमसन भी आउट हो गए। उन्हें इब्राहिम ताकाहाशी ने बेंजामिन के हाथों कैच कराया। सैमसन सात गेंद में एक चौके की मदद से नौ रन बना सके। इसके बाद तीसरे ओवर में बेंजामिन इतो डेविस ने ईशान किशन को माकोतो के हाथों कैच कराया। ईशान तीन रन बना सके। फिलहाल तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 14 रन है।
12:47 PM, 22-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को शुरुआती दो ओवर में दो झटके लगे हैं। पहले ओवर में अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, दूसरे ओवर में संजू सैमसन भी आउट हो गए। उन्हें इब्राहिम ताकाहाशी ने बेंजामिन के हाथों कैच कराया। सैमसन सात गेंद में एक चौके की मदद से नौ रन बना सके। फिलहाल ईशान किशन और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।
12:45 PM, 22-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: भारत को पहले ही ओवर में झटका

भारत को पहले ही ओवर में झटका लगा। चार्ली हारा हिंजे ने अभिषेक शर्मा को शोमा सुगाया के हाथों कैच कराया। जापान की टीम ने इसके बाद क्या जश्न मनाया। अभिषेक खाता नहीं खोल सके और गोल्डन डक का शिकार हुए। फिलहाल संजू सैमसन और ईशान किशन क्रीज पर हैं।
12:14 PM, 22-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: कुछ अनोखे आंकड़े

फुल मेंबर टीमों ने कितने अलग-अलग देशों का सामना किया?
 
  • 32 : जिम्बाब्वे
  • 27 : आयरलैंड
  • 21 : पाकिस्तान/बांग्लादेश
  • 20 : भारत
  • 19 : न्यूजीलैंड/अफगानिस्तान
  • 18 : इंग्लैंड/दक्षिण अफ्रीका/श्रीलंका/वेस्टइंडीज
  • 15 : ऑस्ट्रेलिया

भारत ने पहली बार सामना करने वाले 19 में से 16 विरोधियों को हराया है। भारत को न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ हार मिली, जबकि स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबला बेनतीजा रहा। किसी अन्य फुल मेंबर टीम का किसी नए प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में भारत से बेहतर रिकॉर्ड नहीं है।

भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
 
  • 17 साल 228 दिन — गुलशन झा (नेपाल)
  • 17 साल 341 दिन — मैक्स हाइंगो (नामीबिया)
  • 17 साल 357 दिन — चार्ली हारा-हिंज (जापान)*
  • 19 साल 11 दिन — नूर अहमद (अफगानिस्तान)
  • 19 साल 105 दिन — तेंदई चतारा (जिम्बाब्वे)
विज्ञापन
विज्ञापन
12:05 PM, 22-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह

जापान: लैकलन यामामोटो-लेक, रियो सकुरानो-थॉमस, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वातरू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), चार्ली हारा-हिंज, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लन सुजुकी-मैककॉम्ब, मकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर

12:03 PM, 22-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: भारत ने जीता टॉस

जापान के खिलाफ भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। जापान की कप्तानी केंडल काडोवाकी फ्लेमिंग कर रहे हैं। मुकाबला भारतीय समयानुसार 12:30 बजे शुरू होगा। बारिश और गीले मैदान के कारण मुकाबला पांच-पांच ओवर का कर दिया गया है।
11:59 AM, 22-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: टॉस के लिए तैयार दोनों कप्तान, 5-5 ओवर का होगा मुकाबला

टॉस के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। जापान के कप्तान केंडल अपनी टीम की जर्सी पहनकर मैदान के पास पहुंच चुके हैं। स्थानीय समयानुसार 15:30 बजे (भारतीय समयानुसार 12:00 बजे) टॉस होगा। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर भी नीली भारतीय जर्सी में मैदान पर पहुंच गए हैं। मुकाबला स्थानीय समयानुसार 16:00 बजे (भारतीय समयानुसार 12:30 बजे) शुरू होगा। बारिश और गीले मैदान के कारण मुकाबला 5-5 ओवर का कर दिया गया है।
 
11:20 AM, 22-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: अंपायर ने किया निरीक्षण

अंपायरों और मैच रेफरी ने दोनों कप्तानों के साथ लंबी बातचीत की। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथ नहीं मिलाया गया, जो अच्छी खबर है। अभी भी मैच होने की उम्मीद बनी हुई है। मैच रेफरी ने वीवीएस लक्ष्मण से भी जाकर बात की। बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, 'अगला निरीक्षण स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:15 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे) होगा।'
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed