Live
IND vs JAP Live Score: भारत ने जापान को दिया 33 रन का लक्ष्य, सैमसन और ईशान हुए फेल; अभिषेक खाता नहीं खोल सके
{"_id":"6ab1f36cd5366016f606230d","slug":"india-vs-japan-live-one-off-t20i-live-score-updates-and-commentary-ind-vs-jap-ball-by-ball-live-updates-2026-09-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs JAP Live Score: भारत ने जापान को दिया 33 रन का लक्ष्य, सैमसन और ईशान हुए फेल; अभिषेक खाता नहीं खोल सके","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Tue, 22 Sep 2026 01:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कांतो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कांतो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:05 PM IST
खास बातें
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबला कांतो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। भारत पहली बार जापान के खिलाफ खेल रहा है। यह मुकाबला भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के समारोहों की शुरुआत कर रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। यह मैच पांच-पांच ओवर का है।
विज्ञापन
भारत-जापान मुकाबला
- फोटो : BCCI Twitter
लाइव अपडेट
01:04 PM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: श्रेयस आउट
भारत को 32 के स्कोर पर पांचवें ओवर में चौथा झटका लगा। श्रेयस अय्यर 12 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए।12:54 PM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: भारत को तीसरा झटका
भारत को शुरुआती तीन ओवरों में तीन झटके लगे हैं। पहले ओवर में अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, दूसरे ओवर में संजू सैमसन भी आउट हो गए। उन्हें इब्राहिम ताकाहाशी ने बेंजामिन के हाथों कैच कराया। सैमसन सात गेंद में एक चौके की मदद से नौ रन बना सके। इसके बाद तीसरे ओवर में बेंजामिन इतो डेविस ने ईशान किशन को माकोतो के हाथों कैच कराया। ईशान तीन रन बना सके। फिलहाल तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 14 रन है।
विज्ञापन
12:47 PM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: भारत को दूसरा झटका
भारत को शुरुआती दो ओवर में दो झटके लगे हैं। पहले ओवर में अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, दूसरे ओवर में संजू सैमसन भी आउट हो गए। उन्हें इब्राहिम ताकाहाशी ने बेंजामिन के हाथों कैच कराया। सैमसन सात गेंद में एक चौके की मदद से नौ रन बना सके। फिलहाल ईशान किशन और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।12:45 PM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: भारत को पहले ही ओवर में झटका
भारत को पहले ही ओवर में झटका लगा। चार्ली हारा हिंजे ने अभिषेक शर्मा को शोमा सुगाया के हाथों कैच कराया। जापान की टीम ने इसके बाद क्या जश्न मनाया। अभिषेक खाता नहीं खोल सके और गोल्डन डक का शिकार हुए। फिलहाल संजू सैमसन और ईशान किशन क्रीज पर हैं।12:14 PM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: कुछ अनोखे आंकड़े
फुल मेंबर टीमों ने कितने अलग-अलग देशों का सामना किया?- 32 : जिम्बाब्वे
- 27 : आयरलैंड
- 21 : पाकिस्तान/बांग्लादेश
- 20 : भारत
- 19 : न्यूजीलैंड/अफगानिस्तान
- 18 : इंग्लैंड/दक्षिण अफ्रीका/श्रीलंका/वेस्टइंडीज
- 15 : ऑस्ट्रेलिया
भारत ने पहली बार सामना करने वाले 19 में से 16 विरोधियों को हराया है। भारत को न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ हार मिली, जबकि स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबला बेनतीजा रहा। किसी अन्य फुल मेंबर टीम का किसी नए प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में भारत से बेहतर रिकॉर्ड नहीं है।
भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
- 17 साल 228 दिन — गुलशन झा (नेपाल)
- 17 साल 341 दिन — मैक्स हाइंगो (नामीबिया)
- 17 साल 357 दिन — चार्ली हारा-हिंज (जापान)*
- 19 साल 11 दिन — नूर अहमद (अफगानिस्तान)
- 19 साल 105 दिन — तेंदई चतारा (जिम्बाब्वे)
12:05 PM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह
जापान: लैकलन यामामोटो-लेक, रियो सकुरानो-थॉमस, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वातरू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), चार्ली हारा-हिंज, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लन सुजुकी-मैककॉम्ब, मकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर
विज्ञापन
विज्ञापन
12:03 PM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: भारत ने जीता टॉस
जापान के खिलाफ भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। जापान की कप्तानी केंडल काडोवाकी फ्लेमिंग कर रहे हैं। मुकाबला भारतीय समयानुसार 12:30 बजे शुरू होगा। बारिश और गीले मैदान के कारण मुकाबला पांच-पांच ओवर का कर दिया गया है।11:59 AM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: टॉस के लिए तैयार दोनों कप्तान, 5-5 ओवर का होगा मुकाबला
टॉस के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। जापान के कप्तान केंडल अपनी टीम की जर्सी पहनकर मैदान के पास पहुंच चुके हैं। स्थानीय समयानुसार 15:30 बजे (भारतीय समयानुसार 12:00 बजे) टॉस होगा। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर भी नीली भारतीय जर्सी में मैदान पर पहुंच गए हैं। मुकाबला स्थानीय समयानुसार 16:00 बजे (भारतीय समयानुसार 12:30 बजे) शुरू होगा। बारिश और गीले मैदान के कारण मुकाबला 5-5 ओवर का कर दिया गया है।11:20 AM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: अंपायर ने किया निरीक्षण
अंपायरों और मैच रेफरी ने दोनों कप्तानों के साथ लंबी बातचीत की। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथ नहीं मिलाया गया, जो अच्छी खबर है। अभी भी मैच होने की उम्मीद बनी हुई है। मैच रेफरी ने वीवीएस लक्ष्मण से भी जाकर बात की। बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, 'अगला निरीक्षण स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:15 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे) होगा।'11:09 AM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: मैदान में कई खामियां
मैच रेफरी ग्राउंड स्टाफ के साथ चर्चा कर रहे हैं। मैदान पर अब भी कई जगहों पर परेशानी नजर आ रही है। कुछ हिस्सों में नमी होने के कारण खेल शुरू होने में और देरी हो रही है। फिलहाल न तो सुपर सॉपर और न ही ग्राउंड स्टाफ मैदान पर काम कर रहा है। उम्मीद है कि मैदान अपने आप सूख जाएगा, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।