Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 11 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

02:06 PM, 11-Nov-2026

बिहार: छठ पर घर लौट रहे युवक की बस हादसे में मौत, चाचा आईसीयू में, मचा कोहराम

छठ पर्व मनाने के लिए राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार लौट रहे बनियापुर के युवक सवलिया राय की लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस हादसे में मौत हो गई। उनके चाचा नरेश राय गंभीर रूप से घायल हैं और लखनऊ के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। और पढ़ें
12:55 PM, 11-Nov-2026

बिहार: पावर सबस्टेशन में भीषण आग, 50 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की टीम मौके पर

बिहार के किशनगंज में पश्चिमपाली स्थित पावर सबस्टेशन के पावर हाउस में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि करीब 40 से 50 किलोमीटर दूर तक दिखाई देने की जानकारी सामने आई है। और पढ़ें
विज्ञापन
12:37 PM, 11-Nov-2026

बिहार: नीतीश कुमार पर कांग्रेस की टिप्पणी के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- ऐसी ओछी बात नहीं करनी चाहिए

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ओछी बातें नहीं करनी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने विपक्षी गठबंधन बनाने में नीतीश कुमार की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी नींव उनके प्रयासों से तैयार हुई थी। और पढ़ें
12:19 PM, 11-Nov-2026

बिहार न्यूज: गैस सिलेंडर लीक होने से तीन दुकानों में लगी आग, तीन लाख से अधिक का नुकसान; टला बड़ा हादसा

बिहार के मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित व्यस्त कल्याणी चौक पर गैस सिलेंडर की पाइप लीक होने से एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं और तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ। और पढ़ें
11:57 AM, 11-Nov-2026

बिहार न्यूज: कहीं गूंजे पारंपरिक गीत तो कहीं हुई पूजा, भाइयों की सलामती के लिए बहनों ने रखा व्रत

दीपावली के बाद बुधवार को भाई दूज यानी यम द्वितीया का पर्व शहर से लेकर गांव तक धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और तरक्की की कामना के लिए व्रत रखा।  और पढ़ें
11:32 AM, 11-Nov-2026

बिहार में दर्दनाक हादसा: एनएच-27 पर बाइक सवार चार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, तीन की मौत; एक घायल

बिहार के दरभंगा में मब्बी थाना क्षेत्र के NH-27 पर शिवधारा बाजार समिति चौक के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चार दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में मो. फारिश, मो. इफ्तेखार और मो. अल्ताफ नियाज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा युवक घायल हो गया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:24 AM, 11-Nov-2026

बिहार में आज भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा पर क्या संयोग बन रहा? जानिए पूजा की मान्यता और शुभ मुहूर्त के बारे में

भाई-बहन के रिश्ते से जुड़े इन त्योहारों में कुछ ऐसी परंपराएं निभाई जाती हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। कहीं भाई की सलामती के लिए अनोखी रस्म निभाई जाती है, तो कहीं कलम और दवात की पूजा का विशेष महत्व है। आइये जानते हैं...

और पढ़ें
10:21 AM, 11-Nov-2026

बिहार: नालंदा में रेलवे ट्रैक किनारे मिला मजदूर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

नालंदा के बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर तुंगी हाल्ट के पास मंगलवार देर शाम एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदिया सराय निवासी 32 वर्षीय अजीत कुमार उर्फ कारू पासवान के रूप में हुई है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरने का मामला मान रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
  और पढ़ें
09:57 AM, 11-Nov-2026

बिहार: छठ से पहले सारण में पसरा मातम, गंगा में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत

बिहार के सारण जिले के शेखडुमरी गांव में छठ पर्व से पहले दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा नदी में स्नान करने गए 12 और 10 साल के दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में पटना के पीएमसीएच ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
  और पढ़ें
09:34 AM, 11-Nov-2026

पटना में आज: चित्रगुप्त पूजा और भैया दूज को लेकर क्या चल रहा, सीएम सम्राट और नितिन नवीन कहां जाएंगे?

Patna News: पटना में आज कई ऐसी हलचल देखने को मिलेगी, जिन पर राजनीतिक गलियारे से लेकर आम लोगों तक की नजर रहेगी। सीएम सम्राट चौधरी एक समारोह में शामिल होंगे। कुछ ऐसे कार्यक्रम भी हैं, जिनकी तैयारियां काफी समय से चल रही हैं। दिनभर की इन गतिविधियों के बीच एक खास मुलाकात भी चर्चा में रहने वाली है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed