Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   kishanganj paschim pali power substation massive fire power house bihar

बिहार: पावर सबस्टेशन में भीषण आग, 50 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की टीम मौके पर

Wed, 11 Nov 2026 12:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 11 Nov 2026 12:55 PM IST
सार

बिहार के किशनगंज में पश्चिमपाली स्थित पावर सबस्टेशन के पावर हाउस में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि करीब 40 से 50 किलोमीटर दूर तक दिखाई देने की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
kishanganj paschim pali power substation massive fire power house bihar
पश्चिमपाली पावर सबस्टेशन में भीषण आग - फोटो : bihar

विस्तार

बिहार के किशनगंज शहर के पश्चिमपाली स्थित ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप (टीआरडब्ल्यू) में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वर्कशॉप से उठती लपटें करीब 50 फीट तक पहुंच गईं, जबकि धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग के बीच लगातार हो रहे धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा। अब तक 10 से अधिक धमाकों की आवाज सुनाई देने की बात सामने आई है। हादसे की गंभीरता इसलिए भी बढ़ गई, क्योंकि घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप स्थित है। घनी आबादी वाले पश्चिमपाली इलाके में आग की खबर फैलते ही अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

50 हजार से अधिक आबादी वाले इलाके में दहशत

पश्चिमपाली करीब 50 हजार से अधिक आबादी वाला घनी आबादी का क्षेत्र है। वर्कशॉप में आग लगने और लगातार धमाकों की आवाज सुनाई देने के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के आसपास जुट गए। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर लोग किसी बड़े हादसे की आशंका से घबरा गए। पेट्रोल पंप की नजदीकी ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी।

विज्ञापन

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, रास्ता किया बंद

घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद दमकल की पहली गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची थी। शुरुआत में छोटी दमकल गाड़ी से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए बड़ी गाड़ी भी बुलानी पड़ी। इसके बाद अतिरिक्त दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों को हटाया। राहत और बचाव कार्य में बाधा न आए, इसके लिए एहतियातन संबंधित मार्ग पर यातायात पूरी तरह रोक दिया गया। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने में जुटे रहे।

तारों में पक्षी की मौत से हुआ शॉर्ट सर्किट, सूखी घास से फैली आग

विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता विशाल चौधरी ने बताया कि तारों में एक पक्षी की मौत होने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ था। इसके बाद आग की चिंगारी नीचे सूखी घास पर गिर गई। सूखी घास में आग लगने के बाद लपटें ट्रांसफार्मर तक पहुंच गईं और धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया।

ट्रांसफार्मर और उपकरणों के नुकसान का आकलन नहीं

टीआरडब्ल्यू परिसर में ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम किया जाता है। आग की चपेट में कितने ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण आए हैं, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। विद्युत विभाग की ओर से नुकसान का आकलन भी नहीं किया गया है। फिलहाल दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं और प्रशासन की टीम सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed