फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Tragedy strikes a single family: mother and two sons pass away; investigation to reveal whether illness

झारखंड में पहले दोनों बेटों ने तोड़ा दम, फिर मां की भी गई जान; रामगढ़ में तीन मौतों से उठे सवाल

Fri, 04 Sep 2026 03:37 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2026 03:37 PM IST
सार

झारखंड के रामगढ़ में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। भुरकुंडा के पाली गांव में मां और उनके दो बेटों की कुछ ही समय के अंतराल में मौत हुई है। प्रारंभिक जानकारी में मलेरिया और टाइफाइड की बात सामने आई है, जबकि मौत की असली वजह जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Tragedy strikes a single family: mother and two sons pass away; investigation to reveal whether illness
घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित के घर पहुंचे ग्रामीण

विस्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के पाली गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में मां संगीता और उनके दो बेटे रामकिशुन व साहिल शामिल हैं। कुछ ही समय के अंतराल में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सबसे पहले परिवार के एक बेटे की तबीयत खराब हुई थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के दौरान मलेरिया और टाइफाइड होने की बात सामने आने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि चिकित्सकीय उपचार के साथ परिजनों ने बीमारी ठीक होने के लिए झाड़-फूंक का भी सहारा लिया। इसी दौरान परिवार के दूसरे सदस्यों की तबीयत भी बिगड़ती चली गई।

विज्ञापन

कुछ ही समय बाद दोनों बेटों की हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एक के बाद एक दोनों बेटों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन इस सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि मां संगीता की तबीयत भी अचानक बेहद गंभीर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात इलाज के दौरान संगीता ने भी दम तोड़ दिया
संगीता की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें रामगढ़ के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें रांची स्थित रिम्स लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। हालांकि, देर रात इलाज के दौरान संगीता ने भी दम तोड़ दिया।

मां समेत दोनों बेटों की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, बड़ी संख्या में लोग मृतकों के घर पहुंचने लगे। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें- झारखंड: थाने में पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरोप, युवती गिरफ्तार; न्यायिक हिरासत में भेजी गई

चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की लगातार मौत ने घटना को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी में मलेरिया और टाइफाइड की बात सामने आ रही है, लेकिन तीन लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों के बीच अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं।

हालांकि, बीमारी ही मौत की वजह थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।फिलहाल स्थानीय स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। तीन मौतों ने पूरे पाली गांव को झकझोर कर रख दिया है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed