फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   The doctor in charge of Khawas will examine patients in Khorbani every Monday; action has been taken against two doctors, and one has been issued a notice.

Rajouri News: खवास के प्रभारी हर सोमवार खोड़बनी में मरीज देखेंगे, दो डॉक्टरों पर कार्रवाई, एक को नोटिस

विज्ञापन
The doctor in charge of Khawas will examine patients in Khorbani every Monday; action has been taken against two doctors, and one has been issued a notice.
विधायक जावेद इकबाल के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं में प्रशासनिक एक्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। बुधल विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित इलाकों में चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विधायक जावेद इकबाल चौधरी के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कोटचड़वाल में आयोजित पब्लिक दरबार के दौरान उठाए गए मुद्दों के बाद ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर कालाकोट डॉ. इकबाल मलिक की ओर से कई महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं।
पब्लिक दरबार में विधायक जावेद इकबाल चौधरी ने आकांक्षी ब्लॉक खवास के दूरदराज क्षेत्रों में ओपीडी सेवाओं की कमी का मुद्दा उठाया था। इसके बाद ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर कालाकोट डॉ इकबाल मलिक ने आदेश जारी कर पीएचसी खवास में तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजीव शर्मा को प्रत्येक सोमवार सब-सेंटर खोड़बनी, ब्लॉक कालाकोट में ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सब-सेंटर खोड़बनी में ही तैनात एफएमपीएचडब्ल्यू शाहनाज अख्तर को नोटिस जारी किया गया है। पब्लिक दरबार में ड्यूटी से दौरान अनुपस्थित रहने की शिकायत सामने आई थी। स्थानीय लोगों ने विशेष रूप से यह मुद्दा उठाया था। शाहनाज अख्तर को निर्देश दिया गया है कि वह नोटिस जारी होने की तारीख से एक दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।नोटिस में यह भी कहा गया है कि उनकी बायोमेट्रिक उपस्थिति और निर्धारित अटेंडेंस आवश्यकताओं के अनुपालन के सत्यापन तक वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब-सेंटर नारला में तैनात एफएमपीएचडब्ल्यू निर्मल कुमारी की नियमित अनुपस्थिति को लेकर भी स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर कालाकोट ने सीएमओ को पत्र भेजकर मामले की जानकारी दी थी। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के अनुसार उनकी अनुपस्थिति से सब-सेंटर नारला का कामकाज प्रभावित हो रहा था। मामले के तथ्यों की जांच के लिए औपचारिक जांच शुरू कर दी है। वहीं जांच पूरी होने तक निर्मल कुमारी को सीएमओ कार्यालय में अटैच किया गया है। साथ ही वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed