पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telangana nizamabad Woman kills husband by injecting toilet cleaner to him through cannula

पहले छत से धक्का, फिर मौत का इंजेक्शन: प्रेमी के उकसाने पर हत्यारिन बनी पत्नी, पति को कैसे सुलाया मौत की नींद?

Tue, 07 Jul 2026 12:22 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 07 Jul 2026 12:22 AM IST
सार

तेलंगाना के निजामाबाद में एक पत्नी ने अपने प्रेमी और एक सहयोगी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी।  मामले में महिला ने पहले पति को छत से धक्का दिलवाया। जब वह गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी बच गया, तो उसे अस्पताल से घर आई। इसके बाद पत्नी ने इलाज के दौरान हाथ में लगे कैनुला (नली) के जरिए पति के शरीर में टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन लगा दिया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
telangana nizamabad Woman kills husband by injecting toilet cleaner to him through cannula
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

तेलंगाना के निजामाबाद जिले से हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने ही पति की जान ले ली। महिला ने इलाज के समय कैनुला (एक छोटी, लचीली और पतली प्लास्टिक नली होती है  जिसका उपयोग मरीजों को दवाएं, तरल पदार्थ देने के लिए किया जाता है) की मदद से पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन दे दिया। सोमवार को पुलिस ने इस घटना की पूरी जानकारी दी। मृतक की पहचान 35 साल के प्रशांत के रूप में हुई है। वह एक खाड़ी देश में काम करता था।
विज्ञापन


कैसे खुली पोल?
प्रशांत की मां ने एक जुलाई को पुलिस के पास जाकर एक शिकायत दर्ज कराई। मां ने पुलिस को बताया कि उन्हें 30 जून को अपने बेटे की मौत की खबर मिली। शिकायत करने वाली मां को यह भी नहीं पता था कि उनका बेटा घर वापस आ गया है। उन्हें मौत से पहले हुई किसी भी घटना की कोई जानकारी नहीं थी। मां ने अपने बेटे की मौत को रहस्यमय बताया और अपनी बहू संध्या पर शक भी जताया।
विज्ञापन


पुलिस जांच हुआ खुलासा
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की। तकनीकी सबूतों और पुलिस जांच में कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस के अनुसार, 32 साल की संध्या का 35 साल के अनिल के साथ अवैध संबंध था। संध्या और अनिल ने मिलकर प्रशांत को जान से मारने की योजना बनाई। उन दोनों को लगता था कि प्रशांत उनके प्रेम प्रसंग में एक बड़ी रुकावट है। पुलिस की एक प्रेस विज्ञप्ति में यह बात बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंटरनेट पर क्या सर्च कर रही थी सिया?: दूसरे मोबाइल ने खोले खौफनाक राज, राजा रघुवंशी हत्याकांड से ये है कनेक्शन

अपनी इस साजिश को अंजाम देने के लिए उन्होंने वेंकट साई नाम के एक व्यक्ति की मदद ली। अपनी योजना के अनुसार, 29 जून को साई प्रशांत के घर गया। वहां जाकर उसने प्रशांत को बहुत ज्यादा शराब पिलाई। इसके बाद साई प्रशांत को इमारत की छत पर ले गया। फोन पर संध्या के निर्देश मिलने के बाद साई ने प्रशांत को छत से नीचे धक्का दे दिया।


पति को दिया टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन
छत से गिरने के कारण प्रशांत को बहुत गंभीर चोटें आईं। हालांकि, उसकी जान बच गई। इसके बाद संध्या और साई प्रशांत को इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल ले गए। कुछ समय बाद वे उसे एक निजी अस्पताल ले गए। बाद में वे उसे वापस घर ले आए। घर लाने के बाद अनिल ने संध्या को हत्या के लिए उकसाया। इसके बाद संध्या ने कैनुला की मदद से प्रशांत के शरीर में टॉयलेट क्लीनर और बेहोशी की दवा का इंजेक्शन लगा दिया। इतना ही नहीं, संध्या ने प्रशांत को खाट से नीचे भी धकेल दिया, जिसके चलते प्रशांत की मौत हो गई।

आरोपियों ने कबूल जुर्म
पुलिस ने बताया कि जांच के समय आरोपियों ने अपनी मर्जी से अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed