फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Keralam Road Accident: Several Members of Family Killed After Speeding Car Hits Motorcycle

केरलम में हादसों की काली सुबह: दो दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत; मरने वालों में एक ही परिवार के तीन सदस्य

Sun, 06 Sep 2026 09:23 AM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 06 Sep 2026 09:23 AM IST
सार

केरलम में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत और तीन घायल हुए। मलप्पुरम में टिपर-कार टक्कर में दो दोस्तों की जान गई, जबकि त्रिशूर में परिवार के तीन सदस्य मारे गए।

विज्ञापन
Keralam Road Accident: Several Members of Family Killed After Speeding Car Hits Motorcycle
केरलम में दो दुर्घटनाओं ने उजाड़े घर, पांच लोगों की मौत - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

केरलम के त्रिशूर जिले में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। बाइक पर पति-पत्नी और उनका तीन साल का बेटा सवार था। हादसे में तीनों की जान चली गई।

विज्ञापन

हादसे में किन लोगों की हुई मौत?

मृतकों की पहचान एडक्काझियूर निवासी मुनीर (35), शिफना (24) और उनके तीन साल के बेटे एमिल ऐबक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार रात करीब 12 बजे हुआ। परिवार बाइक से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

 

क्या नशे में था कार चालक?

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार कार चालक हादसे के समय कथित तौर पर नशे में था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और मोटरसाइकिल दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने कार और उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, हादसे के बाद कार चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

त्रिशूर में पहले भी हुआ था बड़ा सड़क हादसा?

यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब त्रिशूर जिले में ही कैपमंगलम में आठ छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत से लोग पहले ही सदमे में थे। शुक्रवार देर रात पनंबिकुन्नू में छात्रों को ले जा रही कार हाईवे पर खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई थी। इस हादसे में तमिलनाडु के आठ छात्रों की मौत हुई थी।

टिपर लॉरी और कार की टक्कर में दो दोस्तों की मौत; तीन घायल

वहीं, मलप्पुरम जिले में रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर इडिमुझिक्कल के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, कार में सवार पांचों लोग दोस्त थे और सभी कूमन्ना के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब 3:30 बजे कोझिकोड-त्रिशूर एनएच-66 पर हुआ। पत्थर से लदा एक टिपर लॉरी हाईवे पर आया और कुछ दूर चलने के बाद सर्विस रोड की ओर जाने के लिए यू-टर्न लेने लगा। इसी दौरान सामने से आ रही कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। 



स्थानीय लोगों ने कार को काटकर सभी को बाहर निकाला। पांचों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज के कैजुअल्टी वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के शव मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखे गए हैं। थेनहिपालम पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed