फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cjp leader Abhijeet Dipke Claims Police Have Surrounded His House

'हर जगह मेरा पीछा कर रही सफेद स्कॉर्पियो': दिपके का दावा-पुलिस ने घर के आस-पास चारों ओर से घेर रखा है

Thu, 15 Oct 2026 10:25 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 15 Oct 2026 10:25 PM IST
सार

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी उनके ठहरने की जगह की निगरानी कर रहे हैं और सफेद स्कॉर्पियो से उनका पीछा किया जा रहा है। यह बयान शुक्रवार को कनॉट प्लेस में सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले आया है।

विज्ञापन
cjp leader Abhijeet Dipke Claims Police Have Surrounded His House
अभिजीत दिपके, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक - फोटो : ANI

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि उनके ठहरने की जगह को चारों ओर से सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों ने घेर रखा है और उन पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन



अभिजीत दिपके ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, मैं जहां ठहरा हुआ हूं, उस जगह को चारों तरफ से सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों ने घेर रखा है। ये लोग लगातार मेरी निगरानी कर रहे हैं। सफेद रंग की स्कॉर्पियो भी हर जगह मेरा पीछा कर रही है। दिपके का यह बयान ऐसे समय आया है, जब शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर प्रशासन और पुलिस सतर्क हैं। इस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने सार्वजनिक सूचना जारी कर कहा कि प्रशासनिक कारणों से कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क शुक्रवार और शनिवार को आम लोगों के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को सीजेपी और उसके संस्थापक के प्रस्तावित प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से दिए गए आश्वासन को रिकॉर्ड पर लिया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांबरे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ ने कहा कि अधिकारियों की ओर से कानून के तहत सभी संभावित कदम उठाए जाएंगे।


हाईकोर्ट में यह याचिका कनॉट प्लेस स्थित पालिका बाजार के एक रेहड़ी-पटरी विक्रेता अनिल कुमार गुप्ता ने दायर की है। याचिका में सीजेपी को सेंट्रल पार्क या किसी अन्य गैर-निर्धारित स्थल पर आंदोलन, प्रदर्शन, मार्च या सभा आयोजित करने से रोकने की मांग की गई है।


याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सच्चिन पुरी ने अदालत को बताया कि प्रस्तावित प्रदर्शन से कनॉट प्लेस में व्यावसायिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का समय प्रमुख हिंदू त्योहार और त्योहारों वाले सप्ताहांत के साथ पड़ रहा है, जिससे कारोबारियों को नुकसान होने की आशंका है।

पुरी ने दीपके को प्रदर्शन करने से सीधे रोकने का अनुरोध करते हुए कहा कि क्षेत्र के व्यापारियों को पिछले एक सप्ताह से नुकसान उठाना पड़ा है और यदि सप्ताहांत में भी व्यवधान जारी रहता है, तो उन्हें और आर्थिक क्षति हो सकती है।


अदालत को बताया गया कि दिपके को ईमेल के जरिए नोटिस भेजा जा चुका है। केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने अदालत को आश्वासन दिया कि प्रस्तावित गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए कानून के तहत सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।पीठ ने इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 3 नवंबर की तारीख निर्धारित की।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed