फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Drainage systems to be constructed at four locations to tackle waterlogging; 16.12 lakh to be spent.

Una News: जलभराव से निपटने के लिए चार जगह बनेगी ड्रेनेज, 16.12 लाख होंगे खर्च

Tue, 08 Sep 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 08 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Drainage systems to be constructed at four locations to tackle waterlogging; 16.12 lakh to be spent.
ऊना। नगर निगम ऊना ने बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए चार स्थानों पर नई ड्रेनेज नालियों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन कार्यों पर कुल 16,12,548 रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

ड्रेनेज व्यवस्था बनने के बाद बरसाती पानी की निकासी सुचारु होने की उम्मीद है। इससे जलभराव वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के साथ-साथ राहगीरों और वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से भडोलियां खुर्द के वार्ड 14, लोअर अरनियाला, मलाहत के वार्ड 13 और प्रेम नगर के वार्ड सात में ड्रेनेज का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें सबसे अधिक 8,03,211 रुपये लोअर अरनियाला में जल निकासी व्यवस्था पर खर्च किए जाएंगे। वहीं प्रेम नगर वार्ड सात में 4,25,267 रुपये, मलाहत वार्ड 13 में 2,18,049 रुपये और भडोलियां खुर्द वार्ड 14 में 1,66,021 रुपये की लागत से ड्रेनेज नालियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के दौरान शहर के कई हिस्सों में पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। कई जगह सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा लंबे समय तक पानी जमा रहने से सड़क की हालत खराब होने और आसपास के लोगों को भी दिक्कत होने की आशंका रहती है।
ऐसे में नगर निगम की ओर से नई ड्रेनेज बनाने की पहल को जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नगर निगम ने इन कार्यों के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब निर्माण कार्य शुरू होने के बाद जल निकासी की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त पृथी पाल सिंह ने बताया कि जलभराव की समस्या वाले अन्य स्थानों पर भी जरूरत के अनुसार ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed