{"_id":"6ae6416d9ec1408e2b0ef89d","slug":"a-rare-alignment-of-ravi-pushya-nakshatra-an-auspicious-day-for-purchasing-gold-silver-and-vehicles-una-news-c-93-1-una1026-212077-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रवि पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, सोना-चांदी और वाहन खरीदने का आज शुभ दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रवि पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, सोना-चांदी और वाहन खरीदने का आज शुभ दिन
Sun, 01 Nov 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। त्योहारी सीजन और शादी समारोह को लेकर गहने और वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है कि रविवार को रवि पुष्य योग बन रहा है। इसमें लोगों सोना-चांदी और वाहनों की खरीद सहित शुभ कार्य कर सकेंगे। दरअसल वैदिक ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में अत्यंत शुभ और श्रेष्ठ माना जाता है। मान्यता है कि पुष्य नक्षत्र में किए गए शुभ कार्य लंबे समय तक सुख-समृद्धि और उन्नति प्रदान करते हैं।
घनारी के पंडित गौरव पराशर के अनुसार इस वर्ष एक नवंबर रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से यह रवि पुष्य योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अत्यंत दुर्लभ एवं शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रवि पुष्य योग में सोना-चांदी, वाहन, भूमि, मकान आदि खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा नया व्यापार शुरू करना, महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत करना और दीर्घकालीन निवेश करना भी विशेष फलदायी माना जाता है। पंडित गौरव ने बताया कि रवि पुष्य योग का शुभ मुहूर्त एक नवंबर को सुबह 07:39 मिनट से लेकर 2 नवंबर को सुबह 04:30 मिनट तक रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दिन शुभ कार्यों की शुरुआत और मांगलिक खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाता है। वहीं इस दिन सुनार और अन्य व्यापारियों को भी कार्य में तेजी आने की उम्मीद रहती है।
पुष्य नक्षत्र में किए गए कार्यों का कई गुना सकारात्मक फल प्राप्त होता है। विशेष रूप से रवि पुष्य योग में बच्चों की शिक्षा, लेखन, अध्ययन और किसी नए विषय को सीखने की शुरुआत करना शुभ माना जाता है। पुष्य नक्षत्र में विवाह करना वर्जित माना गया है। हालांकि इस दिन विवाह संबंधी बातचीत, रिश्ता तय करने और अन्य मांगलिक तैयारियां की जा सकती हैं।
विज्ञापन
-पंडित अजय, कूहा देवी मंदिर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रवि पुष्य योग में सोना-चांदी और आभूषण खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए पुष्य नक्षत्र को खरीदारी और नए कार्यों की शुरुआत के लिए विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे शुभ संयोग में लोग सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करना पसंद करते हैं। जिस कारण व्यापार में भी वृद्धि होती है।
-मोहित बग्गा, सुनार, गगरेट