फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Stopped the tractor driver, beat him with a baseball bat, and threw powder into his eyes.

Una News: ट्रैक्टर चालक को रोककर बेसबॉल से पीटा, आंखों में डाला पाउडर

Sun, 01 Nov 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 01 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Stopped the tractor driver, beat him with a baseball bat, and threw powder into his eyes.
अंब (ऊना)। गोंदपुर बनेहड़ा में ट्रैक्टर लेकर जा रहे एक चालक को रास्ते में गाड़ी अड़ाकर तीन युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने चालक को ट्रैक्टर से नीचे उतारने का प्रयास किया और विरोध करने पर उसकी आंखों में पाउडरनुमा पदार्थ डाल दिया। इसके बाद तीनों ने बेसबॉल और मुक्कों से उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने मारपीट के दौरान उसके पास रखे 70 हजार रुपये भी गायब होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राहुल शर्मा (34) निवासी वार्ड-2, गोंदपुर बनेहड़ा में ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। वह अपने चाचा नरेंद्र कुमार के ट्रैक्टर पर ईंटों और रेत-बजरी की ढुलाई करता है। शुक्रवार को वह बिल्ला ईंट भट्ठे से ईंटें लेकर ब्रह्मपुर गया था। वहां ईंटें उतारने के बाद वह दोबारा भंजाल स्थित ईंट भट्ठे की ओर लौट रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे गोंदपुर बनेहड़ा पहुंचने पर पीछे से आई एक गाड़ी ने उसके ट्रैक्टर के आगे रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के मुताबिक गाड़ी से तीन युवक नीचे उतरे। इनमें से दो को वह पहले से पहचानता है लेकिन उनके नाम नहीं जानता। युवकों ने उसे ट्रैक्टर से नीचे उतरने को कहा। उसके मना करने पर गाड़ी चालक ने बेसबॉल निकाल लिया और दूसरे युवक को उसे पीछे से पकड़ने के लिए कहा। इसी बीच एक अन्य युवक ने उसकी आंखों में पाउडर जैसा पदार्थ डाल दिया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद उसका दोस्त अंकुश राणा उसे उपचार के लिए दौलतपुर अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां उसका मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed