फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   weather news solan

Solan News: खेतों में कीटनाशकों और रसायनों का छिड़काव फिलहाल रखें स्थगित

Tue, 13 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
नौणी विवि के मौसम विभाग ने किसानों को जारी की एडवाएजरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान जिले के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। किसानों और आम नागरिकों के लिए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 15 अक्तूबर को जिले के कुछ चुनिंदा स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। यह चेतावनी अगले दिन सुबह 08:30 बजे तक है। मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना को देखते हुए खेतों में कीटनाशकों या अन्य रसायनों के छिड़काव का कार्य फिलहाल स्थगित कर दें। मौसम साफ होने पर ही छिड़काव करें। गायों में लंपी स्किन डिजीज के लक्षणों जैसे- शरीर पर गांठ, बुखार, अत्यधिक लार आने पर कड़ी निगरानी रखें। लक्षण दिखते ही तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क कर टीकाकरण करवाएं और स्वस्थ पशुओं से अलग रखें। गेहूं की बुवाई के लिए खेतों की तैयारी शुरू कर दें। बुवाई से पहले खेत में गोबर की खाद या कंपोस्ट मिलाएं, जिससे मिट्टी की जल धारण क्षमता बढ़ेगी। सेब बागवान 15 अक्तूबर से पहले अपने बगीचों की मिट्टी की जांच जरूर करवा लें। गिरे हुए व रोगग्रस्त फलों को इकट्ठा कर सुरक्षित तरीके से नष्ट करें। मौसम साफ होने पर पेड़ों के तनों पर 2 से 3 फीट की ऊंचाई तक चूने और नीले थोथे का लेप लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed