{"_id":"6ace3d8754d9ed07c70feedb","slug":"bus-routes-effected-solan-news-c-176-1-sln1013-181592-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बसों की कमी के चलते सोलन और परवाणू के 10 रूट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बसों की कमी के चलते सोलन और परवाणू के 10 रूट बंद
विज्ञापन
कई महीनों से नहीं शुरू हुईं रूटों पर बस सेवाएं, 30 पंचायतें प्रभावित
लोगों को टैक्सी का सहारा लेकर करनी पड़ रही रोजाना आवाजाही
डिपो की कई बसें कंडम, अन्य रूटों के भी प्रभावित होने का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के डिपो में बसों की कमी के कारण अब ग्रामीण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। वर्तमान में सोलन और परवाणू के करीब 10 रूट कई महीनों से बंद पड़े हैं। डिपो के पास बसों की संख्या बढ़ने के स्थान पर कम ही होती जा रही है। वहीं रूटों का बंद होना बसों के साथ कर्मचारियों की कमी भी बताया जा रहा है।
सोलन डिपो के 7 रूट और परवाणू के 3 रूट बंद पड़े हैं। ऐसे में जिले की करीब 30 पंचायतों के लोग इस समस्या के कारण परेशानी झेल रहे हैं। कई रूटों पर तो लोगों को अब टैक्सी का सहारा लेकर आवाजाही करनी पड़ रही है। वहीं अन्य स्थानों पर निजी बसों में लोगों को खड़े-खड़े सफर करना पड़ रहा है। सोलन डिपो के पास अभी के समय में 110 बसें हैं, जो 108 रूटों पर चल रही हैं। इनमें से भी पांच बसों को अब कंडम किया जाना है। इसके अलावा परवाणू में 47 रूट शामिल हैं, जिन पर केवल 26 बसों से ही काम चलाया जा रहा है। वहीं अभी हाल ही में डिपो से 12 बसें कंडम भी हुई हैं। निगम की ओर से एक ही बस को दो से तीन स्थानीय रूटों पर भेजा जा रहा है।
कोट
डिपो में बसों और कर्मचारियों की कमी के कारण अभी कई रूट प्रभावित हैं। बसों की कमी और कर्मचारियों की घटती संख्या के कारण हो रही परेशानी को दूर करने के लिए कहा गया है। कोशिश की जा रही है कि, समस्या का जल्द समाधान हो। -तरसेम सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी सोलन