{"_id":"6ae48a3038c2f955790eba38","slug":"saints-in-himachal-have-intensified-public-outreach-efforts-to-have-the-cow-gomata-declared-the-mother-of-the-nation-rashtramata-solan-news-c-176-1-sln1006-183273-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हिमाचल में गोमाता को राष्ट्रमाता बनाने संतों ने जनसंपर्क तेज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हिमाचल में गोमाता को राष्ट्रमाता बनाने संतों ने जनसंपर्क तेज किया
Sat, 31 Oct 2026 12:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल में 51 हजार हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य, 17 दिसंबर को सीएस को देंगे ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। गो सम्मान आह्वान अभियान के समर्थन में संत समाज ने हिमाचल प्रदेश में जनसंपर्क तेज करने की अपील की है। अभियान के तहत प्रदेश में 51 हजार हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। 17 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। संतों के अनुसार, 17 दिसंबर को दोपहर 12 से 1:15 बजे तक विजय मंत्र का उद्घोष किया जाएगा। इसके बाद दोपहर दो बजे ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया प्रस्तावित है।
उपमंडल बद्दी की ग्राम पंचायत थाना स्थित गोशाला में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मलकू पीठ वृंदावन के गोपेश कृष्ण दास महाराज ने यह जानकारी दी। इस दौरान हरिद्वार के आचार्य महेंद्र, ऊना के माधवानंद महाराज और मंडी के आचार्य विश्व सेन भी मौजूद रहे।
संतों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गोमाता को राष्ट्रमाता अथवा राष्ट्र आराध्या का सम्मान दिलाना, देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए केंद्रीय कानून बनाना और गोसेवा के लिए अलग केंद्रीय मंत्रालय गठित करवाना है। देशभर में अब तक करीब 20 करोड़ हस्ताक्षर जुटाए जा चुके हैं, जबकि अगले चरण में 31 करोड़ हस्ताक्षरों का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
संतों ने प्रदेशवासियों से अभियान से जुड़कर हस्ताक्षर करने और इसे सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की अपील की। अभियान से जुड़ने के लिए 9067777323 नंबर पर मिस्ड कॉल भी दी जा सकती है।
उन्होंने गोपालन को बढ़ावा देने, गोशालाओं में गोवंश की देखभाल और गोसेवा के लिए जनसहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अलावा खेती में रासायनिक उर्वरकों के बढ़ते इस्तेमाल और स्कूली बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर भी चिंता जताई। उन्होंने बच्चों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने की मांग की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत थाना के प्रधान रामचंद्र, थाना गोशाला के प्रधान गीता राम, धर्मपाल, हेमराज चौधरी, अनिल कुमार, लेखराम, चिंतन गोस्वामी और कमल चौधरी सहित अन्य गोसेवक मौजूद रहे।