{"_id":"6ae7402e25afcd1d4200ef97","slug":"kavita-thakur-secured-first-place-in-the-mdm-cooking-competition-solan-news-c-176-1-ssml1040-183487-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एमडीएम कुकिंग प्रतियोगिता में कविता ठाकुर ने हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एमडीएम कुकिंग प्रतियोगिता में कविता ठाकुर ने हासिल किया पहला स्थान
Mon, 02 Nov 2026 02:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
सोलन शहर के पुंजविला स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती मिड-डे-मिल कार्यकर्ता। संवाद
सोलन खंड स्तर पर आयोजित हुई एमडीएम कुकिंग प्रतियोगिता
छह प्रतिभागी महिलाओं ने दिखाई पाक-कला की बेहतरीन प्रतिभा
सीता देवी ने दूसरा और किरण ने तीसरा स्थान किया हासिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बच्चों के मिड-डे मील की गुणवत्ता और पौष्टिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुंजविला में खंड स्तरीय एमडीएम कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हरि राम चंदेल के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की महिला रसोइयों ने पाक-कला का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय धारों की धार की कविता ठाकुर ने पहला, जीपीएस क्लीन की सीता देवी ने दूसरा और राजकीय माध्यमिक विद्यालय शिल्ली की किरण ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, मीना शर्मा, वीणा देवी और राधा देवी को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता में आलू-न्यूट्री और मूंग दाल के व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम में आईडीएफसी बैंक के प्रबंधक व कर्मचारी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला एमडीएम नोडल अधिकारी एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार पाराशर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अध्यापकों व कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने स्थानीय पाठशाला की प्रभारी अध्यापिका निर्जला शर्मा और उनके स्टाफ के सहयोग की सराहना की।