{"_id":"6ae72b09cfd139048e0416ff","slug":"filthy-conditions-outside-omaxe-apartments-in-baddi-residents-troubled-by-sewage-and-garbage-solan-news-c-176-1-sln1011-183475-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी के ओमेक्स अपार्टमेंट के बाहर गंदगी का आलम, सीवरेज-कूड़े से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी के ओमेक्स अपार्टमेंट के बाहर गंदगी का आलम, सीवरेज-कूड़े से लोग परेशान
Mon, 02 Nov 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
संजीव शर्मा ( अभियान फोटो)
कालोनी का हाल अभियान
भाग 12
कॉलोनी के बाहर लगे कूड़े के ढेर
अपार्टमेंट के पास नहीं फायर की एनओसी
आदित्य चड्ढा
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी के ओमेक्स अपार्टमेंट के बाहर बदहाल सड़क, खुले में बहता सीवरेज, कूड़े के ढेर और अतिक्रमण से लोग परेशान हैं। वहीं, अपार्टमेंट की फायर एनओसी भी लंबित है। ऐसे में यहां रहने वाले करीब 2500 लोगों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
ओमेक्स अपार्टमेंट का निर्माण वर्ष 2006-07 में हुआ था। यहां करीब 750 फ्लैट हैं, जिनमें लगभग 2500 लोग रहते हैं। अपार्टमेंट के बाहर नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जाता, जिससे गंदगी और दुर्गंध फैली रहती है। वहीं, कॉलोनी के बाहर चक्का रोड की हालत भी खराब है। सड़क किनारे कुछ लोगों ने झुग्गियां बना रखी हैं, जिससे अतिक्रमण की समस्या पैदा हो गई है। इसके अलावा सड़क पर सीवरेज बहता रहता है।
कॉलोनी का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) फिलहाल काम नहीं कर रहा है। इसे अपग्रेड करने का काम चल रहा है। ऐसे में नगर निगम से अनुमति लेकर सीवरेज को उसकी लाइन में बाईपास किया गया है। वहीं, कॉलोनी से निकलने वाले कूड़े को एक स्थान पर एकत्र किया जाता है, लेकिन जेबीआर कंपनी की ओर से इसे समय पर नहीं उठाया जाता।
विज्ञापन
सड़क और सीवरेज की समस्या से लोग परेशान
ओमेक्स अपार्टमेंट सोसायटी के प्रधान लक्की धूना ने बताया कि कॉलोनी तक आने वाली सड़क की हालत खराब है। सड़क पर सीवरेज का पानी फैला रहता है और किनारे कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इससे बाहर से आने वाले लोगों पर भी गलत प्रभाव पड़ता है।
अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या
देवेंद्र चौधरी ने बताया कि सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या रहती है। कुछ लोग गंदा पानी भी सड़क पर फेंकते हैं, जिससे परेशानी और ज्यादा बढ़ रही है।
एसटीपी अपग्रेड करने का काम जारी
संजीव शर्मा ने बताया कि कॉलोनी के एसटीपी को अपग्रेड किया जा रहा है। इस दौरान नगर निगम की अनुमति लेकर सीवरेज को उसकी लाइन में बाईपास किया गया है।
फायर सुरक्षा को लेकर भी चिंता
सुमंता राय ने बताया कि अपार्टमेंट के फायर हाइड्रेंट की वैधता अवधि समाप्त हो चुकी है। ऐसे में आग लगने की घटना होने पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
राकेश ठाकुर ने बताया कि अपार्टमेंट का कूड़ा एक स्थान पर एकत्र किया जाता है, लेकिन जेबीआर कंपनी समय पर इसे नहीं उठाती। इससे आसपास दुर्गंध फैलती है।
कोट
जल्द रिन्यू करवाई जाएगी फायर एनओसी
फायर एनओसी का नवीनीकरण होना बाकी है। इसे जल्द ही रिन्यू करवाया जाएगा। एसटीपी को अपग्रेड करने का काम चल रहा है। इस दौरान नगर निगम की अनुमति लेकर सीवरेज को बायपास किया गया है। जेबीआर कंपनी को समय पर कूड़ा उठाने के लिए भी लिखा गया है। -वरुण, प्रबंधक अपार्टमेंट