{"_id":"6ae72bf60f74e8383d0ffa98","slug":"tourists-flocked-to-kasauli-over-the-weekend-leading-to-traffic-jams-solan-news-c-176-1-sln1018-183482-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कसौली में वीकेंड पर उमड़े सैलानी, लगता रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कसौली में वीकेंड पर उमड़े सैलानी, लगता रहा जाम
Mon, 02 Nov 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
कसौली में वीकेंड पर सामान्य से अधिक रही पर्यटकों की आवाजाही, गड़खल पंचराहा चौक पर यातायात रहा स
गड़खल पंचराहा चौक पर जाम, होटल कारोबारियों को त्योहारी सीजन में बंपर उम्मीदें
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली में वीकेंड पर पर्यटकों की सामान्य से अधिक आवाजाही, जाम से मिली राहत
कसौली (सोलन)। कसौली में इस वीकेंड पर्यटकों की आवाजाही सामान्य से थोड़ी अधिक रही। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में उमड़ रही भारी भीड़ के मुकाबले इस बार पर्यटकों की संख्या कम रही। इससे शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव कम रहा। हालांकि, कुछ स्थानों पर रुक-रुककर हल्का जाम लगता रहा।
यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी भी अहम रही। चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की और सड़क किनारे गलत तरीके से पार्किंग नहीं होने दी। इसके चलते जाम की स्थिति गंभीर नहीं हुई। यातायात सामान्य रहने से वीकेंड बिताने पहुंचे पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों और रोजाना सफर करने वालों को भी ऐसे में राहत मिली।
पर्यटकों का कहना था कि सफर सुगम रहने से कसौली की वादियों का आनंद लेना आसान और सुकून भरा रहा। वहीं, स्थानीय कारोबारियों के अनुसार दिवाली का त्योहार नजदीक होने के कारण पिछले दिनों की तुलना में पर्यटकों की संख्या कुछ सीमित रही है। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि दिवाली के आसपास और उसके बाद पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे कारोबार में भी तेजी आएगी।