फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   X-ray services suspended at Ambuja Hospital; patients face hardship

Solan News: अंबुजा अस्पताल में एक्सरे सेवा बंद, मरीज परेशान

Mon, 02 Nov 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 02 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
निजी लैब में महंगे दामों पर एक्सरे करवाने को मजबूर मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अदाणी समूह के अंबुजा सीमेंट प्लांट स्थित अंबुजा अस्पताल में पिछले कई दिनों से एक्सरे मशीन खराब होने के कारण मरीजों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को बिना जांच करवाए लौटना पड़ रहा है या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। अस्पताल में एक्सरे के लिए 150 रुपये शुल्क लिया जाता है, जबकि निजी क्लीनिकों में इसके लिए 500 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे करने वाले अंबुजा फाउंडेशन की ओर से खराब मशीन को ठीक करवाने के लिए अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हालांकि, क्षेत्र के लोग सरकारी अस्पतालों और निजी लैब में जांच करवा सकते हैं, लेकिन कंपनी के कर्मचारियों और मजदूरों को आपात स्थिति में भी दूसरी जगह जाना पड़ रहा है। प्रबंधन की ओर से मशीन खराब होने की जानकारी तो दी जा रही है, लेकिन इसे ठीक करने की समयसीमा स्पष्ट नहीं की गई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रेम केशव, रमेश, राकेश और लोक राम सहित आसपास के गांवों के लोगों, महिला मंडलों, युवक मंडलों और ग्राम पंचायतों ने इस समस्या पर रोष जताया है। उन्होंने प्रबंधन से जल्द एक्सरे सुविधा बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एक्सरे मशीन उनके अधीन नहीं आती है। उन्हें मिली जानकारी के अनुसार कंपनी की मशीन खराब है और नई मशीन खरीदने को लेकर बातचीत चल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नई मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी या मौजूदा मशीन को ठीक कर दिया जाएगा। - अजीत कुमार सिंह, स्वास्थ्य समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed