{"_id":"6ab91a14b2db8d95ae030799","slug":"tanle-tenis-pratiyogita-nahan-news-c-177-1-nhn1002-190109-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अंडर-11 में अनंत राज और परीक्षा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अंडर-11 में अनंत राज और परीक्षा ने मारी बाजी
विज्ञापन
नाहन में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दखदम दिखाते खिलाड़ी। संवाद
आज के कार्यक्रम की खबर
काव्या ने अंडर-13 और अंडर-15 में जीते खिताब
जिला टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला टेबल टेनिस संघ की ओर से न्यू टेबल टेनिस हॉल चौगान नाहन में जिला स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला सचिव संदीप कश्यप ने बताया कि खिलाड़ियों के बीच मुकाबले रोमांचक रहे।
अंडर-11 बॉयज वर्ग में अनंत राज शर्मा प्रथम, युवराज द्वितीय और अक्षज तृतीय रहे। अंडर-11 गर्ल्स में परीक्षा ने पहला, आध्या ने दूसरा और अन्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-13 गर्ल्स में काव्या प्रथम, परीक्षा द्वितीय और तन्वी तृतीय रहीं। अंडर-15 गर्ल्स में काव्या ने प्रथम, नव्य ने द्वितीय और आध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 बॉयज में अनंत राज प्रथम, अंशुमन द्वितीय और अपूर्व ठाकुर तृतीय रहे।
संदीप कश्यप ने बताया कि इस बार सभी खिलाड़ियों के लीग मैच करवाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें अधिक मुकाबले खेलने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन एसोसिएशन के वरिष्ठ कोच एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा कोच मून के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।-- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
काव्या ने अंडर-13 और अंडर-15 में जीते खिताब
जिला टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला टेबल टेनिस संघ की ओर से न्यू टेबल टेनिस हॉल चौगान नाहन में जिला स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला सचिव संदीप कश्यप ने बताया कि खिलाड़ियों के बीच मुकाबले रोमांचक रहे।
अंडर-11 बॉयज वर्ग में अनंत राज शर्मा प्रथम, युवराज द्वितीय और अक्षज तृतीय रहे। अंडर-11 गर्ल्स में परीक्षा ने पहला, आध्या ने दूसरा और अन्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-13 गर्ल्स में काव्या प्रथम, परीक्षा द्वितीय और तन्वी तृतीय रहीं। अंडर-15 गर्ल्स में काव्या ने प्रथम, नव्य ने द्वितीय और आध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 बॉयज में अनंत राज प्रथम, अंशुमन द्वितीय और अपूर्व ठाकुर तृतीय रहे।
विज्ञापन
संदीप कश्यप ने बताया कि इस बार सभी खिलाड़ियों के लीग मैच करवाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें अधिक मुकाबले खेलने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन एसोसिएशन के वरिष्ठ कोच एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा कोच मून के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन