फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   satarkta jagrukta week celebration in sirmaur by police

Sirmour News: सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

Sun, 01 Nov 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
satarkta jagrukta week celebration in sirmaur by police
महाविद्यालय नाहन में सर्तकता विभाग के जारूकता कार्यक्रम में मौजूद छात्र। संवाद
-राजकीय महाविद्यालय नाहन-पांवटा में भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं, पंचायतों में ग्रामीणों को किया जागरूक
विज्ञापन

-डीआईईटी नाहन में प्रशिक्षुओं को दिलाई ईमानदारी की शपथ, रिश्वत न लेने और न देने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत पुलिस स्टेशन राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो नाहन की ओर से जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों, प्रशिक्षुओं और ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों, इसकी रोकथाम तथा नागरिकों की जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति सतर्क रहने और इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय नाहन और पांवटा साहिब में भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के विभिन्न पहलुओं और समाज पर इसके पड़ने वाले प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा उन्हें ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक जिम्मेदारी का महत्व भी समझाया गया।
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर सिग्नेचर वॉल भी लगाई गईं। इनके माध्यम से नागरिकों को भ्रष्टाचार न करने और न सहने का संकल्प दिलाया गया। वहीं, ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को सतर्कता, भ्रष्टाचार की रोकथाम और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में डीआईईटी कॉलेज नाहन में प्रशिक्षुओं को इंटीग्रिटी प्लेज (ईमानदारी की शपथ) दिलाई गई। इस दौरान सभी ने रिश्वत न लेने और न देने तथा अपने कार्यों में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों को इसके उन्मूलन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed