{"_id":"6ae5eb0ea8a318fa900222c8","slug":"jagrukta-program-in-carrier-academy-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1001-193020-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कॅरिअर अकादमी स्कूल में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कॅरिअर अकादमी स्कूल में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
-सिविल जज अंशुल मलिक ने समझाया गुड टच-बैड टच का अंतर
-अनुचित व्यवहार पर बिना डर आवाज उठाने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। कॅरिअर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत पॉक्सो अधिनियम-2012 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी नाहन तथा प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अंशुल मलिक ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाते हुए व्यक्तिगत सुरक्षा और अपने शरीर की सीमाओं के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी असहज परिस्थिति में बच्चों को तुरंत न कहना चाहिए और ऐसी घटना को छिपाने के बजाय माता-पिता, शिक्षकों या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी देनी चाहिए।
उन्होंने पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि यह कानून बच्चों को यौन शोषण से सुरक्षा प्रदान करता है। विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी अनुचित व्यवहार के खिलाफ बिना डर आवाज उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इससे पहले स्कूल के अध्यक्ष एसएस राठी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने मुख्यातिथि का विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए आभार जताया।-- -- -- -
विज्ञापन
-अनुचित व्यवहार पर बिना डर आवाज उठाने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। कॅरिअर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत पॉक्सो अधिनियम-2012 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी नाहन तथा प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अंशुल मलिक ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाते हुए व्यक्तिगत सुरक्षा और अपने शरीर की सीमाओं के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी असहज परिस्थिति में बच्चों को तुरंत न कहना चाहिए और ऐसी घटना को छिपाने के बजाय माता-पिता, शिक्षकों या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी देनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि यह कानून बच्चों को यौन शोषण से सुरक्षा प्रदान करता है। विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी अनुचित व्यवहार के खिलाफ बिना डर आवाज उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इससे पहले स्कूल के अध्यक्ष एसएस राठी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने मुख्यातिथि का विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए आभार जताया।