{"_id":"6ae5df2e16f9e08840008616","slug":"lok-adalat-in-dadhau-nahan-news-c-177-1-nhn1010-193013-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ददाहू की राजस्व लोक अदालत में 49 मामलों का मौके पर निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ददाहू की राजस्व लोक अदालत में 49 मामलों का मौके पर निपटारा
विज्ञापन
ददाहू में आयोजित राजस्व लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करते तहसीलदार जय सिंह ठाकुर। संवाद
45 इंतकाल और चार अन्य राजस्व मामले सुलझाए
12 साल पुराने शामलात भूमि की तकसीम के मामले का भी हुआ समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजस्व लोक अदालत के तहत ददाहू तहसील में दो दिनों के दौरान 49 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। इनमें 45 इंतकाल और चार अन्य राजस्व मामले शामिल हैं। लोक अदालत को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। दोनों दिन सुबह नौ बजे से ही लोग अपने भूमि संबंधी मामलों के निपटारे के लिए तहसील कार्यालय पहुंचने शुरू हो गए थे।
तहसीलदार जय सिंह ठाकुर और नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने बारी-बारी से सभी मामलों की सुनवाई करते हुए उनका मौके पर ही निपटारा किया। इस दौरान करीब 12 साल से लंबित एक मौजे की शामलात भूमि की तकसीम से संबंधित इंतकाल का मामला भी सुलझाया गया। इस मामले के निपटारे का ग्रामीण लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
तहसीलदार ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक महीने के अंतिम दो दिनों में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें भूमि संबंधी इंतकाल और राजस्व से जुड़े अन्य मामलों का निपटारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि ददाहू तहसील के सभी 11 पटवार वृत्तों के भू-मालिकों से संबंधित कुल 49 मामलों का दो दिनों में निपटारा किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर कार्यालय कानूनगो अनुज भारद्वाज सहित संबंधित हलकों के पटवारी भी मौजूद रहे।-- -

इस मौके पर कार्यालय कानूनगो अनुज भारद्वाज सहित संबंधित हलकों के पटवारी भी मौजूद रहे।