{"_id":"6ab9146ea19ac3e3d7081157","slug":"hatti-mahila-samiti-meeting-in-nohradhaar-nahan-news-c-177-1-nhn1002-190067-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: स्वरोजगार और महिला सशक्तीकरण पर की चर्चा, नशा मुक्ति का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: स्वरोजगार और महिला सशक्तीकरण पर की चर्चा, नशा मुक्ति का दिया संदेश
विज्ञापन
नौहराधार में हाटी महिला सीएलएफ की वार्षिक बैठक के बाद आयोजित कार्यक्रम में नाटी डालती महिलाएं।
नौहराधार में हाटी महिला सीएलएफ की वार्षिक बैठक में जुटीं 2000 महिलाएं, 13 पंचायतों के 183 स्वयं सहायता समूहों ने लिया हिस्सा
-गीत, पहाड़ी पुडुआ, योग की प्रस्तुतियों से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। हाटी महिला क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ), नौहराधार की वार्षिक आम बैठक रविवार को नए पंचायत भवन हॉल में हुई। बैठक में सीएलएफ से जुड़ी 13 पंचायतों के करीब 183 महिला स्वयं सहायता समूहों की लगभग 2000 महिलाएं शामिल हुईं।
कार्यक्रम में डीडीसी सदस्य हंसराज सागर मुख्य अतिथि रहे। बीडीसी वाइस चेयरमैन दिनेश चौहान, पंचायत प्रधान विद्या देवी, उपप्रधान कपिल ठाकुर और पंचायत सचिव अनिल समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी और सीएलएफ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में स्वयं सहायता समूहों की ओर से वर्षभर किए गए वित्तीय और सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई।
ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और क्षेत्र के विकास से जुड़ी आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सीएलएफ की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
-- -
इनसेट
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने गीत, पहाड़ी पुडुआ, योग और नशा मुक्ति समेत विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं ने पहाड़ी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत किया। वहीं, योग और नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश दिया। अतिथियों और उपस्थित महिलाओं ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।-- -- -- -- --
विज्ञापन
-गीत, पहाड़ी पुडुआ, योग की प्रस्तुतियों से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। हाटी महिला क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ), नौहराधार की वार्षिक आम बैठक रविवार को नए पंचायत भवन हॉल में हुई। बैठक में सीएलएफ से जुड़ी 13 पंचायतों के करीब 183 महिला स्वयं सहायता समूहों की लगभग 2000 महिलाएं शामिल हुईं।
कार्यक्रम में डीडीसी सदस्य हंसराज सागर मुख्य अतिथि रहे। बीडीसी वाइस चेयरमैन दिनेश चौहान, पंचायत प्रधान विद्या देवी, उपप्रधान कपिल ठाकुर और पंचायत सचिव अनिल समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी और सीएलएफ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में स्वयं सहायता समूहों की ओर से वर्षभर किए गए वित्तीय और सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और क्षेत्र के विकास से जुड़ी आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सीएलएफ की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
इनसेट
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने गीत, पहाड़ी पुडुआ, योग और नशा मुक्ति समेत विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं ने पहाड़ी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत किया। वहीं, योग और नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश दिया। अतिथियों और उपस्थित महिलाओं ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।