फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   girl make sucide amarkot panchyat

Sirmour News: अमरकोट में बीसीए की छात्रा ने की आत्महत्या

Sun, 01 Nov 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
girl make sucide amarkot panchyat
अमरकोट में बीसीए की छात्रा ने की आत्महत्या
विज्ञापन


परीक्षा में कथित नकल के मामले को लेकर परेशान थी छात्रा, पुलिस ने शुरू की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। अमरकोट पंचायत की सुनार कॉलोनी में रहने वाली बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने शनिवार सुबह आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा परीक्षा के दौरान कथित तौर पर नकल करते पकड़े जाने के बाद से परेशान थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार के छपरा जिले के सांझा गांव निवासी मुस्तकीम हुसैन ने पुलिस को बताया कि वह करीब 28 वर्षों से परिवार सहित पांवटा साहिब में रह रहे हैं और एक फार्मा कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी बेटी मुस्कान सरकारी कॉलेज पांवटा साहिब में बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार को उसका पेपर था। पिता के अनुसार, घर लौटने पर बेटी उदास थी। पूछने पर उसने बताया कि परीक्षा के दौरान उसे कथित नकल करते पकड़ा गया था और शिक्षक ने पेपर रद होने तथा एक साल बर्बाद होने की बात कही थी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पिता के ड्यूटी पर जाने के बाद छोटी बेटी ने फोन कर घटना की सूचना दी। मुस्कान को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. डीएस तोमर ने घटना पर दुख जताया। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed