फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Preparations for sports competitions in Sarahan have intensified

Rampur Bushahar News: सराहन के नलाटी मैदान में दशहरा महोत्सव में होगा खेलों का महासंग्राम

Mon, 21 Sep 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
. मैराथन, क्रिकेट और वॉलीबाॅल में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी
विज्ञापन

. विजेता और उपविजेताओं पर होगी धन वर्षा, मिलेंगे लाखों के इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन में जिला स्तरीय दशहरा महोत्सव पर होने वालीं खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। हिमालयन क्लीन सराहन की ओर से 1 अक्तूबर से मां भीमाकाली मंदिर के पास नलाटी मैदान खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। खेल, संस्कृति, सामाजिक सरोकार, पर्यावरण और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव में खिलाड़ियों के साथ महिला मंडलों को भी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष मानस गुलाटी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। इसमें विजेता टीम को तीन लाख रुपये और उपविजेता को एक लाख 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता को 51 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। महिलाओं के लिए भी विशेष प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। महिला वॉलीबॉल में विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये का पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। महिला प्रतिभागियों के लिए प्रवेश भी निशुल्क रहेगा। महिला मंडलों की रस्साकशी प्रतियोगिता में विजेता को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें केवल महिला मंडल की महिलाएं भाग ले सकेंगी और प्रवेश शुल्क महज 11 रुपये रखा गया है। इसके अलावा मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 5,100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों, महिला मंडलों और खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस मौके पर उपप्रधान अशोक कौशल, सचिव अमर ध्रैक, सहसचिव दीपक, कोषाध्यक्ष मोहन बंसल और सह-कोषाध्यक्ष अंकुश मिलर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article