फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Parisha Nehta stood first in painting, and Divya stood first in the speech competition

Rampur Bushahar News: चित्रकला में परीशा नेहटा, भाषण में दिव्या रही प्रथम

Mon, 21 Sep 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
चौपाल(रोहड़ू )। नगर पंचायत चौपाल में सोमवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्कूली विद्यार्थियों के लिए चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में चौपाल के पांच स्कूलों के 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों को प्राइमरी और हायर विंग के दो वर्गों में बांटा गया। चित्रकला प्रतियोगिता के प्राइमरी विंग में आनंद मार्ग स्कूल की परीशा नेहटा ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय विद्यालय चौपाल की मंजुषा ने द्वितीय और लिविंग वैल्यू स्कूल की अमानत भंडारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। हायर विंग में आरके पब्लिक स्कूल के कार्तिक प्रथम, लिविंग वैल्यू स्कूल के तपिश द्वितीय और भारत पब्लिक स्कूल के रवीश बनोलटा तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता के प्राइमरी विंग में भारत पब्लिक स्कूल की दिव्या शर्मा ने प्रथम और लिविंग वैल्यू स्कूल की आराध्या शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हायर विंग में आरके पब्लिक स्कूल की आरचि मकटा प्रथम, भारत पब्लिक स्कूल की अनायशा बरागटा द्वितीय और लिविंग वैल्यू स्कूल की काव्या तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद राशि और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत चौपाल की पार्षद सत्या मधाईक, नगर पंचायत कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अध्यापक धर्मवीर सिंह, कला शिक्षक मनोज कुमार और समाजसेवी रितेश ठाकुर शामिल रहे। इस दौरान विद्यार्थियों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्कूल व घर में अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। आयोजकों ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में विद्यार्थियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article