{"_id":"6aa8477ace966b42d20b3db6","slug":"yamini-topped-in-the-speech-competition-and-aanchal-in-the-essay-competition-mandi-news-c-90-1-mnd1001-213251-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भाषण में यामिनी और निबंध में आंचल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भाषण में यामिनी और निबंध में आंचल अव्वल
विज्ञापन
मंडी। हिंदी सिर्फ संवाद की भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, साहित्य और राष्ट्रीय एकता की मजबूत कड़ी है। डिजिटल दौर में युवाओं के पास हिंदी को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए अपार अवसर हैं। यह बात वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से सोमवार को हिंदी दिवस पर भाषण, निबंध लेखन, नारा लेखन, कविता-पाठ, प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. दायक राम ने कहा कि हिंदी साहित्य ने समाज को दिशा देने के साथ मानवीय मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत किया है। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, एआई, सिनेमा और साहित्य ने हिंदी को नई पहचान दी है।
इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता में यामिनी शर्मा ने 36.5 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। लेखराज 34.5 अंक के साथ दूसरे, दुष्यंत 33.5 अंक के साथ तीसरे और हिना 33 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में प्रो. अर्चना शर्मा और डॉ. सुमन भारद्वाज शामिल रहीं। निबंध लेखन में आंचल प्रथम, नेहा देवी द्वितीय और अंकुर, व अजुराधा तृतीय रहे।
विज्ञापन
नारा लेखन में करिश्मा ने पहला, ईशा चौहान ने दूसरा और अंचल ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता पाठ में अनु कुमारी प्रथम, शीतल द्वितीय और विजय कुमार तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी में तोमेश, सारिका और दिया की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। कनिका, सुकृति और कुसुम ठाकुर की टीम दूसरे तथा प्रिया भारती और ईशा चौहान की टीम तीसरे स्थान पर रही।