{"_id":"6aa845cd6a754944bb0d7cf7","slug":"devotees-swayed-to-the-music-at-the-first-bhajan-sandhya-of-the-ganesh-mahotsav-mandi-news-c-90-1-mnd1023-213342-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गणेश महोत्सव की पहली भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गणेश महोत्सव की पहली भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
सनातन धर्मसभा मंदिर जोगिंद्रनगर में गणपति महोत्सव की भजन संध्या में प्रस्तुति देती जोनी ठाकुर व
- फोटो : 1
जोगिंद्रनगर (मंडी)। स्थानीय व्यापार मंडल, गणपति सेवा समिति और सनातन धर्मसभा मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सनातन धर्मसभा मंदिर में गणपति महोत्सव का शुभारंभ हुआ। उत्सव की पहली भजन संध्या में हिमाचल की सुप्रसिद्ध भजन गायिका जोनी ठाकुर ने अपनी सुरीली आवाज और गणपति महिमा के भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
जोनी ठाकुर ने मेरे सरकार आए हैं और आओ जी मनाइए शिव गोरां दे लाल नूं जैसे भजनों से संध्या का शानदार आगाज किया। इसके बाद उन्होंने ना रोल माईये, फूला दीं क्यारियां च रहदीं मेरी मां और बांके बिहारी कजरारे मोटे मोटे तेरे नैन जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे पंडाल को भक्तिमय माहौल में झुमा दिया।
पहली भजन संध्या का शुभारंभ गणपति की महाआरती के साथ हुआ, जिसमें सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की प्रतिकुलपति प्रो. अनुपमा सिंह, भाजपा नेता मेघना ठाकुर, पूर्व जिप सदस्य ममता भाटिया, बस्सी प्रोजेक्ट की आवासीय अभियंता दीप्ति भट्ट, सेवानिवृत्त शिक्षिका रमन सूद और पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष ओंकार शर्मा ने मुख्य अतिथि शिरकत कर आरती उतारी।
विज्ञापन
गणपति सेवा समिति के अध्यक्ष सचिन सूद ने सभी मुख्य अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दूसरी भजन संध्या में मंडी के कुलदीप और हमीरपुर की गायिका रंजना कुमारी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।