फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car stolen from parking lot two months ago; now thieves have taken a scooter from the house's courtyard.

Mandi News: दो महीने पहले पार्किंग से कार चोरी, अब घर के आंगन से स्कूटी ले गए चोर

Sat, 03 Oct 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Car stolen from parking lot two months ago; now thieves have taken a scooter from the house's courtyard.
सुंदरनगर में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में चिंता
विज्ञापन

स्कूटी चोरी के मामले में नाबालिग पकड़ा, मुख्य सरगना की तलाश

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर शहर में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। दो महीने पहले नगर परिषद की पार्किंग से नैनो कार चोरी होने के बाद अब एक व्यापारी के घर के आंगन से स्कूटी चोरी हो गई। स्कूटी चोरी के मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों में एक नाबालिग को पकड़ लिया है। पुलिस अब उसके साथियों और मुख्य सरगना की तलाश में जुटी है। भोजपुर निवासी कारोबारी परवेज अंसारी ने बताया कि वह करीब तीन वर्षों से नेशनल हाईवे-21 पर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा के समीप नगर परिषद की पार्किंग में नैनो कार खड़ी करते थे। छह अगस्त को उन्होंने कार पार्किंग नंबर-22 में खड़ी की थी। अगले दिन सुबह कार वहां नहीं मिली। इस मामले की शिकायत पुलिस को बीते शुक्रवार को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, कार का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

इसी बीच वीरवार देर शाम एक व्यापारी के घर के आंगन में खड़ी स्कूटी भी चोरी हो गई। सुबह स्कूटी गायब मिलने पर व्यापारी ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में चोर स्कूटी ले जाते हुए दिखाई दिए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में एक नाबालिग को पकड़ लिया। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि चोरी के मामलों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed