फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Work on the crate wall has begun on the Sainj Bazaar-Siyarnu Deity Temple road.

Kullu News: सैंज बाजार-सियारनू देवता मंदिर मार्ग पर क्रेटवॉल का कार्य शुरू

Sat, 05 Sep 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Work on the crate wall has begun on the Sainj Bazaar-Siyarnu Deity Temple road.
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सैंज बाजार से सियारनू देवता मंदिर तक के क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सैंज बाजार से अपर सैंज होते हुए शैंशर की तरफ जाने वाला मार्ग 2023 की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था। इस मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए करीब एक साल तैयार किया गया था।
विज्ञापन

पांच-छह महीने से इस मार्ग पर बसों की आवाजाही भी हो रही थी लेकिन मार्ग संकरा होने के कारण यहां हादसा होने का डर बना हुआ है। अब सड़क के किनारे क्रेटवॉल लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे मार्ग पर सफर सुरक्षित हो सकेगा। क्षेत्र के लोगों ने इस मार्ग को ठीक करने के लिए विभाग और परियोजना प्रबंधन से मांग की थी।
विज्ञापन

अब लोक निर्माण विभाग ने क्रेटवॉल लगानी शुरू कर दी है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को जल्द समस्या से राहत मिलेगी और सुरक्षित सफर होगा। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मेघ सिंह ने बताया कि विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। करीब 15 दिनों में डंगा लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed