फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Golden Eagle won the Cricket Champion Trophy by defeating Parmar.

Kullu News: गोल्डन ईगल ने परमार को हराकर जीती क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी

Sun, 06 Sep 2026 05:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Golden Eagle won the Cricket Champion Trophy by defeating Parmar.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

केलांग (लहौल-स्पीति)। जिले के ऐतिहासिक आजोग मैदान में आयोजित इनविंसिबल क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी-2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को गोल्डन ईगल और परमार टीम के बीच खेला गया।
रोमांचक मुकाबले में गोल्डन ईगल ने परमार को सात विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी परमार की टीम निर्धारित 15 ओवर में 10 विकेट खोकर 58 रन ही बना सकी। गोल्डन ईगल की ओर से बृजेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी के आगे परमार की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल्डन ईगल की टीम ने 13 ओवर में सात विकेट गंवाकर 59 रन बना लिए। टीम ने तीन विकेट शेष रहते जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जीत के साथ गोल्डन ईगल ने इनविंसिबल क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी 2026 पर कब्जा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed