{"_id":"6a9d45d9a62ff0dc77067e06","slug":"hitesh-behl-becomes-president-of-mandav-kalyan-sabha-kullu-news-c-89-1-ssml1015-185971-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हितेश बहल बने मांडव कल्याण सभा के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हितेश बहल बने मांडव कल्याण सभा के अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25वां वार्षिक अधिवेशन एवं रजत जयंती समारोह आयोजित
.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। मांडव कल्याण सभा कुल्लू ने रविवार को शिव मंदिर परिसर में 25वां वार्षिक अधिवेशन एवं रजत जयंती समारोह मनाया। इसमें हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अंबिका सूद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
समारोह में मांडव कल्याण सभा की पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। उसके स्थान पर नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें हितेश बहल को अध्यक्ष और खुशाल ठाकुर को महासचिव चुना गया। संस्था के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और नई कार्यकारिणी से संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई। मुख्य अतिथि अंबिका सूद ने मांडव कल्याण सभा के 25 वर्षों के कार्यकाल में किए गए समाजसेवा के कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि संस्था ने लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। संस्था को इसी भावना के साथ आगे बढ़कर जरूरतमंद लोगों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि संस्था के भवन निर्माण के लिए भूमि की व्यवस्था को लेकर पूर्व में पांच लाख रुपये देने की घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यदि उनकी सरकार बनी तो वह इस घोषणा को उचित मंच तक ले जाने का प्रयास करेंगी। संवाद