{"_id":"6ab95446f80c193ebb08bb55","slug":"banks-remained-open-on-sunday-ahead-of-the-strike-customers-wrapped-up-their-business-kullu-news-c-89-1-klu1002-187860-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हड़ताल से पहले रविवार को खुले रहे बैंक, ग्राहकों ने निपटाए काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हड़ताल से पहले रविवार को खुले रहे बैंक, ग्राहकों ने निपटाए काम
विज्ञापन
कुल्लू। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की ओर से 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को देखते हुए ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार को जिला कुल्लू में बैंक शाखाएं खुली रहीं। छुट्टी के दिन भी ग्राहक बैंकिंग संबंधी जरूरी काम निपटाने के लिए शाखाओं में पहुंचे।
जिला मुख्यालय ढालपुर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) समेत अन्य बैंकों की शाखाओं में दिनभर ग्राहकों की आवाजाही रही। कई ग्राहकों ने हड़ताल के दौरान संभावित परेशानी को देखते हुए रविवार को ही अपने जरूरी लेनदेन और अन्य बैंकिंग कार्य निपटाए।
ग्राहकों मंजीत सिंह, ठाकुर दास, लगन चंद, रेखा कुमार और ज्ञान चंद ने बताया कि पिछले दिनों समय न मिल पाने के कारण उनके बैंक संबंधी काम लंबित थे। तीन दिन की प्रस्तावित हड़ताल की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने रविवार को बैंक पहुंचकर जरूरी काम निपटा लिए। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने से लोगों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
एसबीआई ढालपुर शाखा के बाहर भी ग्राहकों के लिए सूचना चस्पा की गई है। इसमें हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग लेनदेन निपटाने और जरूरत पड़ने पर एटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग, योनो समेत अन्य डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। बैंक प्रबंधन की ओर से शाखाओं और कार्यालयों में आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे, लेकिन हड़ताल के कारण सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति में ग्राहकों को असुविधा हो सकती है। यूएफबीयू मंडी जोन के प्रभारी लाल सिंह ने बताया कि 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसके चलते बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। संवाद