फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   12.09 lakh stolen from PNB ATM in Mauhal

Kullu News: मौहल में पीएनबी के एटीएम से 12.09 लाख चोरी

Fri, 04 Sep 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
12.09 lakh stolen from PNB ATM in Mauhal
कुल्लू। जिले के मौहल में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्थापित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एटीएम से 12 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक की शिकायत पर भुंतर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीएनबी भुंतर के वरिष्ठ प्रबंधक राजेंद्र कुमार ने तीन सितंबर को थाना भुंतर पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस एटीएम के सीसीटीवी फुटेज, सीएमएस कंपनी के रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

दो सितंबर की रात को शातिरों ने एटीएम को तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया है उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी की घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed