फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Surgical facilities to be available at Jwalamukhi Hospital starting in February

विकास की बात ::: ज्वालामुखी अस्पताल में फरवरी से मिलेगी ऑपरेशन की सुविधा

Mon, 02 Nov 2026 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 02 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Surgical facilities to be available at Jwalamukhi Hospital starting in February
ज्वालामुखी सि​विल अस्पताल का नया भवन। संवाद
धर्मशाला। नागरिक अस्पताल ज्वालामुखी में उपचार कराने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। अस्पताल के नए भवन का निर्माण करीब 95 फीसदी पूरा हो चुका है। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो फरवरी 2027 से यहां ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे गर्भवती महिलाओं और सामान्य मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में ऑपरेशन की सुविधा न होने से गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। नए 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थियेटर सहित जरूरी सुविधाएं जुटाई जाएंगी। डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन की जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को रेफर नहीं होना पड़ेगा। मरीजों को सर्जरी से जुड़े मामलों में स्थानीय स्तर पर ही उपचार मिल सकेगा। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नए भवन से ज्वालामुखी सहित आसपास की पंचायतों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

------
रोजाना 350 मरीज पहुंचते हैं ओपीडी में
नागरिक अस्पताल ज्वालामुखी लंबे समय से आधारभूत ढांचे की कमी झेल रहा है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 300 से 350 मरीज पहुंचते हैं। अस्पताल में सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ तैनात हैं। इसके बावजूद ऑपरेशन थियेटर बंद होने से सर्जरी बंद पड़ी है। नए भवन का काम अंतिम चरण में पहुंचते ही क्षेत्रवासियों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
ज्वालामुखी अस्पताल के नए भवन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। सभी औपचारिकताएं पूरी कर उम्मीद है कि फरवरी तक नए अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। -डॉ. ओमेश भारती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed