फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Anirudh selected for the International Test T20 Championship

Kangra News: अनिरुद्ध अंतरराष्ट्रीय टेस्ट ट्वेंटी चैंपियनशिप के लिए चयनित

Mon, 02 Nov 2026 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 02 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Anirudh selected for the International Test T20 Championship
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। दिल्ली की टीम ने पहली नवंबर को खेले गए राष्ट्रीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में राजस्थान को 41 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र में आयोजित इस राष्ट्रीय स्पर्धा में देश के 24 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

दिल्ली की इस खिताबी जीत में तहसील देहरा के नलेटी गांव के युवा क्रिकेटर अनिरुद्ध शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। अनिरुद्ध टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर खेले। शानदार प्रदर्शन के दम पर उनका चयन अब श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में होने वाली अंतरराष्ट्रीय टेस्ट ट्वेंटी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह स्पर्धा 14 से 29 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

अनिरुद्ध के पिता नवीन कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में विभिन्न देशों के 160 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें 80 लड़के और 80 लड़कियां शामिल होंगी। अनिरुद्ध भारतीय टीम में ओपनर और विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके पिता विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) में वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। परिवार लंबे समय से दिल्ली में रह रहा है। अनिरुद्ध के चयन से नलेटी गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed