{"_id":"6ac55995c86fbb4d62095dc0","slug":"refusal-to-pay-toll-for-incomplete-four-lane-road-traffic-stalled-on-two-lanes-kangra-news-c-95-1-ssml1021-260019-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अधूरे फोरलेन पर टोल देने से किया इन्कार, दो लेन पर रुका यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अधूरे फोरलेन पर टोल देने से किया इन्कार, दो लेन पर रुका यातायात
विज्ञापन
घटटा में टोल टैक्स का विरोध जताते अधिवक्ता और पंचायत प्रतिनिधि । जागरूक पाठक
कांगड़ा। घट्टा टोल प्लाजा पर मंगलवार दोपहर बाद उस समय करीब आधे घंटे तक दो लेन में यातायात प्रभावित रहा, जब अधिवक्ता सौरभ कौंडल ने टोल शुल्क देने से इन्कार कर दिया।
इस दौरान रानीताल पंचायत प्रधान अभिनव शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। सौरभ कौंडल ने कहा कि फोरलेन का काम अभी अधूरा है तो टोल शुल्क क्यों दिया जाए।
उन्होंने टोल शुल्क बढ़ाए जाने पर भी सवाल उठाया। उनका कहना था कि फोरलेन के तहत बाथू पुल के पास एक लेन बंद है। रानीताल में एक तरफ फ्लाईओवर और दौलतपुर में सुरंग बंद पड़ी है। ऐसे में अधूरे फोरलेन के लिए 81 रुपये शुल्क लेना उचित नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक होने के नाते वह टोल शुल्क नहीं देंगे। बताया जा रहा है कि वह करीब 20 मिनट तक टोल प्लाजा पर खड़े रहे।
एक सितंबर से बढ़ा है टोल शुल्क
एक सितंबर से कार-जीप का एक तरफ का टोल शुल्क 25 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये और दोनों तरफ का 100 रुपये निर्धारित किया गया है। टोल प्लाजा घट्टा के मैनेजर राज कपूर ने बताया कि दो लेन करीब आधे घंटे तक बंद रहीं। इसकी जानकारी एनएचएआई अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि टोल शुल्क का निर्धारण एनएचएआई करता है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है।