फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   jubbal dhar village fire five houses destroyed shimla himachal pradesh

हिमाचल: जुब्बल के धार गांव में चार मकान जले, पांच परिवार बेघर; रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Fri, 02 Oct 2026 10:59 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, (जुब्बल) शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, (जुब्बल) शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 02 Oct 2026 10:59 AM IST
सार

 जुब्बल तहसील के धार गांव में गुरुवार देर रात भीषण अग्निकांड में चार मकान जलकर राख हो गए। हादसे में पांच परिवार बेघर हो गए हैं। आग की घटना गुरुवार देर रात 11 बजे हुई। सभी लोग सो रहे थे। किसी स्थानीय व्यक्ति ने रात को मकानों से धुआं उठता देखा।

विज्ञापन
jubbal dhar village fire five houses destroyed shimla himachal pradesh
घरों में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल तहसील के धार गांव में गुरुवार देर रात भीषण अग्निकांड में चार मकान जलकर राख हो गए। हादसे में पांच परिवार बेघर हो गए हैं। आग की घटना गुरुवार देर रात 11 बजे हुई। सभी लोग सो रहे थे। किसी स्थानीय व्यक्ति ने रात को मकानों से धुआं उठता देखा। इसके बाद उसने सभी को सूचना दी और मकानों में सो रहे सभी परिवार समय रहते बाहर निकल आए। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में तीन करोड़ रुपये के नुकसान का शुरुआती अनुमान लगाया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन





अग्निशमन केंद्र को रात 11:20 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घर साथ-साथ थे और लकड़ी से बने हुए थे। इस कारण आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। देखते ही देखते चार मकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन मकानों में रखे सिलिंडरों के फटने से आग तेजी से फैली। स्थानीय ग्रामीणों और अग्निशमन केंद्र के प्रयासों से आग को पूरे गांव में फैलने से रोका गया।
विज्ञापन


 

हालांकि, चार मकानों को जलने से नहीं बचाया जा सका। इस मकानों में पांच परिवार रह रहे थे। बेघर हुए परिवारों के पास कुछ नहीं बचा है। अग्निकांड में नानक चंद चौहान, हरनाम सिंह धौल्टा, नरेंद्र सिंह धौल्टा, गिंदा राणा और अनिल धान्टा के परिवार प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को 20-20 हजार रुपये, राशन सामग्री, तिरपाल और कंबल फौरी राहत के रूप में दिए गए हैं। एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी ने बताया कि प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।


शिक्षा मंत्री और भाजपा ने जताया दुख
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आग की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। वहीं, भाजपा नेता चेतन बरागटा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बंजार और कुल्लू की तर्ज पर प्रभावितों को मुआवजा दिया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed