फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड पर उमड़े सैलानी: शिमला का सर्कुलर रोड जाम, रेंगते रहे वाहन; मनाली भी हुआ पैक, देखें तस्वीरें

Sat, 03 Oct 2026 12:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Oct 2026 12:03 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में  वीकेंड पर पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश की राजधानी शिमला में वीकेंड के चलते शनिवार सुबह से ही सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। मनाली भी पर्यटकों से पैक हो गया है। देखें तस्वीरें 

विज्ञापन
Tourists flock to Shimla: Traffic surges on Circular Road over the weekend, vehicles crawl; watch video.
शिमला में वीकेंड पर बढ़ा ट्रैफिक, रेंगते रहे वाहन। - फोटो : अमर उजाला

 हिमाचल प्रदेश में लंबे वीकेंड पर पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश की राजधानी शिमला में वीकेंड के चलते शनिवार सुबह से ही सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। इसकी वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी वीकेंड पर छुट्टियों का पैकेज बनने के चलते शिमला का रुख कर रहे हैं। शहर के लिफ्ट के समीप स्थित पार्किंग सुबह 11:00 बजे ही पैक हो चुकी थी। ऐसे में गाड़ियों की कतारें लिफ्ट से टॉलैंड तक पहुंच गईं। वहीं विधानसभा से बालूगंज तक भी ट्रैफिक जाम था। सड़कों पर सुबह से वाहन रेंगते नजर आए। शुक्रवार को होटलों में 70 फीसदी आक्यूपेंसी थी जो आज शाम तक 80 फीसदी तक पहुंच गई। शहर के अधिकतर होटल पैक हो गए हैं। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से शहर के मालरोड, रिज मैदान समेत आसपास के पर्यटन स्थलों पर खूब चहल-पहल देखने को मिली।


Tourists flock to Shimla: Traffic surges on Circular Road over the weekend, vehicles crawl; watch video.
शिमला में ट्रैफिक जाम। - फोटो : संवाद

 कई जगह पार्किंग पैक
 पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान समेत अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचे हैं।  कई जगह पार्किंग पैक नजर आई। सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से गाड़ियां धीमी रफ्तार से चलती रहीं। कार्ट रोड स्थित लिफ्ट के बाहर भी पर्यटकों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसके अलावा सड़क किनारे स्थित होटलों में कमरों की बुकिंग कराने के लिए पहुंचे पर्यटकों ने गाड़ियां सड़कों पर खड़ी कर दीं, जिससे दोनों ओर जाम की स्थिति बनी रही।

Tourists flock to Shimla: Traffic surges on Circular Road over the weekend, vehicles crawl; watch video.
शिमला में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिले
वहीं पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से होटल, रेस्तरां, टैक्सी और अन्य पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। पिछले दो महीनों से शहर में पर्यटकों की आवाजाही घट गई थी। इस कारण पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारी मायूस थे, लेकिन अब लॉन्ग वीकेंड बनने के चलते लोगों ने पैकेज बनाकर शिमला का रुख किया है। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने कहा कि शहर में घूमने आए पर्यटक सुबह की ठंडक के बाद अचानक बढ़ रही गर्मी का खूब आनंद ले रहे हैं। यहां खुले जूस कॉर्नरों पर पर्यटक जूस और सॉफ्टी का आनंद ले रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। इस वजह से इन कॉर्नरों पर पिछले दिनों के मुकाबले अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं लंबे वीकेंड पर मनाली की सड़कों पर भी गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं। शहर में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। शहर के होटल सैलानियों से पैक हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tourists flock to Shimla: Traffic surges on Circular Road over the weekend, vehicles crawl; watch video.
कुल्लू में वीकेंड पर ट्रैफिक जाम। - फोटो : संवाद

कुल्लू में सैलानी उमड़े, सड़कें जाम
वीकेंड और छुट्टियों का पैकेज बनने के कारण कुल्लू, मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानी उमड़ पड़े हैं। वाहनों के दबाव के कारण सड़कें जाम हो गईं। इससे सैलानियों को ही नहीं, स्थानीय यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। मनाली, बंजार, मणिकर्ण और जिभी क्षेत्र पर्यटकों की संख्या बढ़ने के कारण महक उठे। कारोबारियों के भी चेहरे खिल गए। शुक्रवार से रविवार तक छुट्टियों का पैकेज बनाकर पहुंचे पर्यटकों के कारण होटल और होमस्टे की ऑक्यूपेंसी भी बढ़ गई है। बरसात के कारण 20 से 30 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही थी जो अब 60 से 70 प्रतिशत पहुंच चुकी है। शनिवार को मणिकर्ण-जरी, मनाली और बंजार-जिभी मार्ग पर कई जगह जाम लगा। यही नजारा शुक्रवार को भी बंजार के जिभी से लेकर मनाली तक देखने को मिला। मनाली के साथ मणिकर्ण और तीर्थन घाटी में भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। पर्यटन व्यवसायी किशन ठाकुर, शशिपाल ठाकुर, बुधराम, डीआर सुमन, राजेंद्र प्रकाश और अनिल कांत ने बताया कि छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक तीन से चार दिन का कार्यक्रम बनाकर कुल्लू-मनाली पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Tourists flock to Shimla: Traffic surges on Circular Road over the weekend, vehicles crawl; watch video.
मनाली में जाम। - फोटो : संवाद

3500 वाहन मनाली पहुंचे, 300 से अधिक वोल्वो बसें भी पहुंची
तीन दिन के लंबे वीकेंड के चलते पर्यटन नगरी मनाली पर्यटकों से गुलजार हो गई है। छुट्टियों का आनंद लेने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पर्यटक मनाली पहुंचे हैं। इससे शहर के पर्यटन स्थलों के साथ होटल, बाजार और अन्य पर्यटन कारोबार में भी अच्छी चहल-पहल देखने को मिल रही है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार वीरवार को करीब 1800 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। शुक्रवार को इनकी संख्या बढ़कर करीब 3,000 हो गई, जबकि शनिवार को लगभग 3500 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed