{"_id":"6ac524a98e5f5ef9c408a831","slug":"himachal-blue-flags-have-started-fluttering-on-mlas-vehicles-vidhansabha-secretariat-has-implemented-the-sy-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: विधायकों की गाड़ियों पर लहराने लगीं नीली झंडियां, विधानसभा सचिवालय ने लागू की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: विधायकों की गाड़ियों पर लहराने लगीं नीली झंडियां, विधानसभा सचिवालय ने लागू की व्यवस्था
Tue, 06 Oct 2026 10:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Oct 2026 10:40 PM IST
सार
विधायकों के लिए ये झंडियां पंजाब के मलेरकोटला में तैयार करवाई गई हैं। विधानसभा के मानसून सत्र में हुई घोषणा के बाद करीब एक माह में सचिवालय ने यह व्यवस्था लागू कर दी है।
विज्ञापन
विधायकों की गाड़ियों पर लहराने लगी नीली झंडी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल के विधायकों की गाड़ियों की पहचान अब दूर से हो रही। विधानसभा सचिवालय ने सभी विधायकों को नीले रंग की झंडियां जारी कर दी हैं। विधायकों के लिए ये झंडियां पंजाब के मलेरकोटला में तैयार करवाई गई हैं। विधानसभा के मानसून सत्र में हुई घोषणा के बाद करीब एक माह में सचिवालय ने यह व्यवस्था लागू कर दी है। विधायकों को झंडी देने का मामला इसी साल बजट सत्र में सदन में उठा था। विधायकों ने सवाल किया था कि जब मुख्य सचिव, सचिव, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक जैसे अधिकारियों के वाहनों पर झंडी लगाने की व्यवस्था है तो निर्वाचित प्रतिनिधियों के वाहनों के लिए ऐसी सुविधा क्यों नहीं है।
विज्ञापन
इस मांग के बाद मामला विधानसभा सचिवालय के स्तर पर आगे बढ़ा। फिर मानसून सत्र के अंतिम दिन 3 सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सदन में विधायकों को झंडी देने की घोषणा की थी। अध्यक्ष ने यह भी कहा था कि प्रत्येक जिले का अलग-अलग फ्लैग होगा। घोषणा के बाद विधानसभा सचिवालय ने झंडियां तैयार करवाने की प्रक्रिया शुरू की। सचिवालय ने झंडियां पंजाब के मलेरकोटला में तैयार करवाईं। नीले रंग की इन झंडियों को तैयार होने के बाद हिमाचल लाया गया और अब सभी विधायकों को उपलब्ध करवा दिया गया है।
विज्ञापन