{"_id":"6a9c70d7de959cdfbf095064","slug":"under-19-sports-competition-kicks-off-across-six-education-blocks-1708-players-are-participating-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-207351-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: छह शिक्षा खंडों में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 1708 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: छह शिक्षा खंडों में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 1708 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
Sun, 06 Sep 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
कुठेड़ा स्कूल में अंडर-19 छात्र कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान भिड़ते खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू/हमीरपुर। जिले के छह शिक्षा खंडों में शनिवार को अंडर-19 छात्र खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिलेभर के 128 स्कूलों के 1708 छात्र खिलाड़ी वॉलीबाल, कबड्डी और बैडमिंटन में दमखम दिखा रहे हैं।
शिक्षा खंड भोरंज की प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में शुरू हुई। भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने खिलाड़ियों की मार्चपास्ट की सलामी लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उन्होंने खेल मैदान के साथ डंगे के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की पहली किस्त और स्टेज की छत के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। पुराने भवन को डिस्मेंटल कर नए भवन के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को प्राक्कलन तैयार करने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन
इस दौरान उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा, सहायक खेल शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा और प्रधानाचार्य रीता कुमारी मौजूद रहीं। भोरंज खंड की प्रतियोगिता में 24 स्कूलों के 315 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
पहले दिन कबड्डी में खरवाड़ ने आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा को 42-27 से हराया। वॉलीबाल में भोरंज ने जॉली पब्लिक स्कूल जाहू को 2-0 से मात दी, जबकि बैडमिंटन में जाहू स्कूल ने शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी को हराया।
हमीरपुर ब्लॉक की प्रतियोगिता कुठेड़ा स्कूल में शुरू हुई। इसका शुभारंभ ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 360 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
पहले दिन वॉलीबाल में ब्लू स्टार स्कूल ने द मैगनेट स्कूल, कबड्डी में हमीरपुर स्कूल ने मटाहणी को 42-12 और बैडमिंटन में झगड़ियाणी स्कूल ने हमीरपुर पब्लिक स्कूल को हराया। प्रधानाचार्य राजेश बनोट और समन्वयक प्रवीण पठानिया सहित अन्य मौजूद रहे।
वहीं, सुजानपुर और टौणी देवी ब्लॉक की प्रतियोगिता जंगल बैरी स्कूल में शुरू हुई। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रतियोगिता में 28 स्कूलों के 314 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।
बिझड़ी ब्लॉक की प्रतियोगिता रैली जजरी स्कूल में शुरू हुई, जिसका शुभारंभ कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया ने किया। इसमें 33 स्कूलों के 422 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। वहीं नादौन ब्लॉक की प्रतियोगिता कांगू स्कूल में शुरू हुई, जिसमें 23 स्कूलों के 297 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।