फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC pensioners accuse government of discriminatory treatment.

Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी पेंशनरों का सरकार पर सौतेले व्यवहार का आरोप

Sun, 06 Sep 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक शनिवार को बस अड्डा हमीरपुर में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारी कृष्ण लाल सोनी, सुशील सोनी, सुरेश कुमार और विनोद ने कहा कि सरकार की ओर से विभिन्न विभागों के पेंशनरों को महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन एचआरटीसी पेंशनरों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन से तीन प्रतिशत डीए का एरियर सहित शीघ्र भुगतान करने की मांग की। साथ ही परिचालकों की लंबित वेतन वृद्धि जारी करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनरों ने कहा कि लंबे समय से कई वित्तीय लाभ लंबित होने के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद पेंशन में होने वाली बढ़ोतरी की राशि का भुगतान न होने पर भी रोष जताया गया।

संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पेंशनर सभी क्षेत्रीय कार्यालयों का घेराव करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और निगम प्रबंधन की होगी। बैठक में कृष्णा सिंह, पवन कुमार और विक्रम राणा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed