फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sujanpur town's landscape to be transformed with 8.79 crore.

Hamirpur (Himachal) News: 8.79 करोड़ रुपये से बदलेगी सुजानपुर शहर की तस्वीर

Sun, 06 Sep 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वित्तीय वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट को शहरी विकास विभाग से मंजूरी मिल गई है। नगर परिषद ने 8.79 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 8.59 करोड़ रुपये के अनुमानित व्यय का प्रावधान किया है।
विज्ञापन

इस राशि से शहर में विभिन्न विकास और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य किए जाएंगे। नगर निकाय चुनाव के कारण इस बार आम बैठक में बजट पारित नहीं हो सका। नई कमेटी का गठन न होने के चलते अप्रैल में बजट का प्रारूप जिला उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से शहरी विकास विभाग, शिमला भेजा गया था।
विज्ञापन

बजट में नगर परिषद सुजानपुर टीहरा की आय और खर्च का प्रावधान किया गया है। आय के प्रमुख स्रोतों में गृह एवं संपत्ति कर, दुकानों और अन्य संपत्तियों का किराया, सरकारी अनुदान और विभिन्न शुल्क शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन नक्शा स्वीकृति, तहबाजारी, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, अनापत्ति प्रमाणपत्र और घर-घर कूड़ा उठाने के शुल्क से भी आय का प्रावधान है। व्यय में शहर की सफाई व्यवस्था, ठोस कचरा प्रबंधन, कर्मचारियों के वेतन और पेंशन, सड़कों और नालियों की मरम्मत, सार्वजनिक शौचालय, स्ट्रीट लाइट और एलईडी से जुड़े कार्य शामिल हैं।
पार्कों के रखरखाव, बेंच लगाने और पौधरोपण के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। आमतौर पर नगर परिषद का वार्षिक बजट आम बैठक में निर्वाचित पार्षदों की सहमति से पारित होता है।
इस बार चुनाव प्रक्रिया के चलते यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। ऐसे में विकास और मूलभूत सुविधाओं के कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर बजट तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा गया था।

कोट
चुनाव के कारण आम बैठक नहीं हो पाई थी। जनहित और विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए बजट उपायुक्त के माध्यम से शिमला भेजा गया था। मंजूरी मिलने से अब शहर में रुके विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी। -हर्षित शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर टीहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article