{"_id":"6ab405535df04e676200b519","slug":"worms-found-crawling-inside-a-sack-of-government-rationed-flour-in-front-of-the-inspection-team-chamba-news-c-399-sml1046-528734-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जांच टीम के सामने सरकारी राशन की आटे की बोरी में रेंगते मिले कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जांच टीम के सामने सरकारी राशन की आटे की बोरी में रेंगते मिले कीड़े
Wed, 23 Sep 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
मंडी से आटे की जांच करने पांगी के पुर्थी पहुंची जांच टीम। स्त्रोत, जागरूक पाठक
पांगी के पुर्थी में उपभोक्ता के घर मंडी से पहुंची टीम, चंबा के विभागीय दल ने पुर्थी, शौर, सेचू और साच गोदाम से भरे सैंपल
कुल्लू जिले से जिन स्टोरों से आटे की सप्लाई पांगी पहुंची, वहां से भी सैंपल लिए
रिपोर्ट फेल होने पर संबंधित मिल संचालक पर होगी कार्रवाई
वीरू राणा पंगवाल
कुल्लू। जनजातीय क्षेत्र पांगी के पुर्थी में कुल्लू से पहुंची सरकारी राशन में आटे की खेप में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद मंडी से राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक की अगुवाई में टीम पांगी पहुंची।
टीम ने जैसे ही उपभोक्ता के घर पहुंचकर आटे की बोरी की जांच की तो बोरी में कीड़े रेंगते हुए मिले। इसके बाद टीम ने संबंधित बोरी को बदलने के आदेश जारी किए।
वहीं, बुधवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग चंबा के इंस्पेक्टर की अगुवाई में टीम भी पुर्थी, शौर, सेचू और साच स्थित गोदामों में पहुंची और आटे के सैंपल लिए। इन सैंपलों को जांच के लिए शिमला स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही आटे की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव वर्मा ने बताया कि उन्होंने स्वयं पांगी के सभी स्टोरों का निरीक्षण किया है। फिलहाल कीड़े केवल उसी एक बोरी में पाए गए हैं, जिसकी शिकायत सामने आई थी। पुर्थी स्टोर में रखी अन्य आटे की बोरियों के भी सैंपल लिए गए हैं। अन्य बोरियों में खराबी नहीं पाई गई है।
उन्होंने बताया कि जिन स्टोरों में कुल्लू से आटे की सप्लाई पहुंची है, वहां से भी सैंपल लिए गए हैं। सभी सैंपल जल्द शिमला स्थित प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि सैंपल जांच में फेल पाए जाते हैं तो कुल्लू की संबंधित आटा मिल के संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग को प्रयोगशाला की रिपोर्ट का इंतजार है।