फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   E-bus to ensure a comfortable ride even on potholed roads.

Chamba News: गड्ढों में भी आरामदायक सफर कराएगी ई-बस

Wed, 23 Sep 2026 10:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 23 Sep 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
E-bus to ensure a comfortable ride even on potholed roads.
चंबा। प्रदेश में चल रहीं ई-बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई आधुनिक फीचर दिए गए हैं। इनमें एयर सस्पेंशन सिस्टम खास है।
विज्ञापन

खराब सड़क या गड्ढों वाले हिस्से में चालक बटन दबाकर बस की ऊंचाई को जरूरत के अनुसार समायोजित कर सकता है। इससे बस के नीचे से सड़क से टकराने का खतरा कम होता है और यात्रियों को झटके भी कम महसूस होते हैं।
इन बसों में पारंपरिक लोहे की कमानियों की जगह रबर के एयर बैग (एयर बैलून) लगे हैं। इनमें हवा का दबाव कम-ज्यादा किया जा सकता है। गड्ढों से गुजरते समय एयर बैलून झटकों को कम करने में मदद करते हैं, जिससे बस की बॉडी और पहियों के बीच संतुलन बना रहता है।
विज्ञापन

चढ़ने-उतरने के लिए नीचे होगा फ्लोर
बस स्टॉप पर यात्रियों को चढ़ाने और उतारने के दौरान चालक बटन दबाकर बस के एक हिस्से को नीचे कर सकता है। इस सुविधा को नीलिंग सिस्टम कहा जाता है। इससे बस का फ्लोर फुटपाथ के करीब आ जाता है और यात्रियों के लिए चढ़ना-उतरना आसान होता है। वहीं, बड़े स्पीड ब्रेकर या जलभराव वाले हिस्से में बस की ऊंचाई बढ़ाई जा सकती है। इससे नीचे का हिस्सा सड़क से टकराने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों दरवाजे बंद होने पर ही चलेगी बस
ई-बसों में सुरक्षा के लिए ऐसा सिस्टम भी है कि दोनों दरवाजे पूरी तरह बंद होने के बाद ही बस चल सकेगी। इससे खुले दरवाजे के कारण होने वाले हादसों का खतरा कम होगा।

ई-बसों में कई आधुनिक फीचर दिए गए हैं। इन्हें यात्रियों की सुविधा के साथ बस और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। शुगल सिंह, डीडीएम, एचआरटीसी डिपो, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed